Promise Day 2024 Love Shayari: प्यार के रिश्तों में वादों की खास अहमियत होती है। ऐसे में आप वैलेंटाइन्स वीक के पांचवे दिन पर मनाए जाने वाले 'प्रॉमिस डे' के अवसर पर अपने साथी से जीवन भर उनके साथ रहने और उन्हें खुश रखने का वादा कर सकते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर से प्रॉमिस डे के दिन कोई वादा करना चाहते हैं और इसके लिए अच्छी लाइन की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपके लिए प्रॉमिस डे दिल को छूने वाले कोट्स, शायरी और शुभकामना संदेश लेकर आए हैं।
प्रॉमिस डे पर पार्टनर को भेजें ये शायरी, कोट्स, HD Photos (Promise Day 2024 Shayari in Hindi)
1. तेरा हाथ चाहती हूं तेरा साथ चाहती हूं
बाहों में तेरी रहना में दिन रात चाहती हूं
बस यही वादा मैं तुमसे चाहती हूं।
Happy Promise Day 2024
2. लम्हें ये सुहाने साथ हो ना हो,
आज जैसी बात कल में हो ना हो,
प्यार रहेगा ऐसे ही दिल में हमेशा,
चाहे पूरी उम्र मुलाकात हो ना हो
Happy Promise Day 2024
3. ना पूछ मुझको तेरा इंतजार कितना है,
ये देख हौसला-ए-ऐतबार कितना है,
तेरे वादे पर इतना है ऐतबार किया,
तमाम रात कयामत का इंतजार किया।
Happy Promise Day 2024
4. मोहब्बत होगी हद से ज्यादा
चाहेंगे तुझे खुद से ज्यादा
वादा है तुम्हें अपना बना के रखेंगे ऐसे
की तुम रहोगे मुझ में मुझ से ज्यादा
Happy Promise Day 2024
5. वादा मैं तुझसे आज करता हूँ
अपने से कभी जुदा ना होने दूँगा,
हर दिन प्यार से भरा होगा,
सुबह से शाम तक शाम से सुबह तक,
बस प्यार ही प्यार होगा
I Love You
Happy Promise Day 2024
6. आँख खुले तो सामने चेहरा मेरे यार का हो,
आँख बंद हो तो सपना मेरे प्यार का हो
मैं जी लूंगा सिर्फ उस एक पल में
बस इतना वादा करदो कि,
हर सांस पर हक सिर्फ मेरे दिलदार का हो
Happy Promise Day 2024
7. किसी एक से प्यार करो इतना
कि किसी और से प्यार करने की गुंजाइश ना रहे
वो आप को देख कर एक बार मुस्कुराए
और जिंदगी से दूसरी कोई ख्वाइश ना रहे
Happy Promise Day 2024
8. दिल करता है जिंदगी तुझे दे दूं
जिंदगी की सारी खुशियां तुझे दे दूं
कर दे अगर तू मुझे वादा अपने साथ का
तो यकीन मान अपनी सांसे भी मैं तुझे दे दूं
Happy Promise Day 2024
9. बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगा,
तू जहां जाएगा में वहां-वहां आऊंगा,
साया तो छोड़ जाता है साथ अंधेरे में,
लेकिन मैं अंधेरे में भी तेरा साथ निभाऊंगा
Happy Promise Day 2024
10. हम निभाएंगे ये रिश्ता मरते दम तक,
हसाएंगे आपको खुशी से गम तक,
वादा है तुझसे कभी ना छोड़ के जायेंगे
रहेंगे साथ आखरी दम तक
Happy Promise Day 2024
