Happy Odia New Year Wishes 2026: उड़िया नववर्ष की ऐसे दें बधाई, यहां देखें शुभकामना विशेज, मैसेज, कोट्स

Happy Odia New Year Wishes 2026 With Images, Messages Pana sankranti wishes: उड़िया नववर्ष की अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, और कुछ खास मैसेज की तलाश में हैं, तो यहां पढ़ें उड़िया नववर्ष के शुभकामना संदेश, विशेज, मैसेज, कोट्स।

Happy Odia New Year Wishes 2026 Images: ओड़िसा का लोकप्रिय पर्व पना संक्रांति, जिसे महा बिशुबा संक्रांति भी कहा जाता है, इस वर्ष आज यानी 14 अप्रैल 2026 को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि नए सौर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तभी मेष संक्रांति का आरंभ होता है और इसी के साथ नई ऊर्जा और उम्मीदों का संचार होता है।

Happy Odia New Year Wishes 2026

उड़िया नववर्ष की शुभकामनाएं

ओडिशा में यह अवसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होता है। घरों से लेकर मंदिरों तक, हर जगह उल्लास का माहौल देखने को मिलता है। इस पर्व की सबसे खास पहचान है ‘पना’ जो कि एक पारंपरिक पेय, जो गर्मी से राहत देने के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। दही, सत्तू, गुड़, केला और मौसमी फलों से तैयार यह पेय लोगों को ताजगी से भर देता है।

End of Feed