Happy New Year 2023 Hindi Wishes Images, Messages: साल 2023 दहलीज पर दस्तक दे रहा है। साल 2022 अपने साथ कई खट्टी और मीठी यादों को छोड़कर जा रहा है। दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई है। वहीं, लोग अपने करीबियों, रिश्तेदारों और खास लोगों को कई दिन पहले से ही नए साल की बधाई देना शुरू कर देते हैं। आप भी यदि अपने खास लोगों को नए साल की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो कुछ खास अंदाज में नए साल की बधाई दे सकते हैं।
New Year 2023
नए साल में कई लोग कुछ नया करने या फिर खुद को बेहतर बनाने का संकल्प लेते हैं। नए साल के मौके पर आप कुछ खास अंदाज में अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं। इन शायरियों को आप अपने वॉट्सऐप, फेसबुक या फिर अन्य सोशल मीडिया के जरिए सेव भी कर सकते हैं। यहां पर देखें नए साल के बधाई संदेश।
New Year 2023 Wishes in Hindi, Happy New Year 2023
हर पल धन की बौछार हो,
साथ हमेशा अपनों का प्यार हो,
बर्ष 2023 कुछ ऐसा खास हो आपके लिए ,
आपके जीवन में सिर्फ खुशियां ही खुशियां हो।
भगवान से मांगते हैं हम आपके लिए यही दुआ,
आप ऐसे ही हर पल तरक्की करें और मुस्कुराएं,
कभी न करना पड़े आपको दुखो का सामना,
आपका हर वर्ष शुभ हो यही है हमारी दिल से कामना।
New Year 2023 Wishes
मुबारक मुबारक नया साल आया,
खुशी का समां सारी दुनिया पे छाया,
नए साल में पिछली नफरत भुला दें,
चलो अपनी दुनिया को जन्नत बना दें
पलट सी गई है जमाने की काया
नया साल आया नया साल आया
(अख्तर शीरानी)
अब के बार मिल के यूं साल-ए-नौ मनाएंगे,
रंजिशें भुला कर हम नफरतें मिटाएंगे,
बहार-ए-हुस्न ये दो दिन की चांदनी है हुजूर,
जो बात अब की बरस है वो पार साल नहीं।
(लाला माधव राम जौहर)
New Year 2023 Wishes
साल-ए-नौ आता है तो महफूज कर लेता हूं मैं
कुछ पुराने से कैलन्डर जेहन की दीवार पर
(आजाद गुलाटी)
तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई
वर्ना इन आंखों ने देखे हैं नए साल कई
(फैज लुधियानवी)
New Year 2023 Wishes
इक अजनबी के हाथ में दे कर हमारा हाथ
लो साथ छोड़ने लगा आख़िर ये साल भी
(हफीज मेरठी)
