Rangoli Design for Mother's Day (रंगोली डिजाइन 2025): दुनिया में मां से बढ़कर और कोई नहीं होता। मां को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया जाता है। मां तो प्यार और त्याग की देवी होती हैं, जो अपने बच्चे को नौ महीने कोख में रखती हैं और फिर आजीवन उनके पीछे ही खुद को समर्पित कर देती हैं। इसी मां को समर्पित है मदर्स डे का दिन। हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस खास दिन पर बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील कराते हैं। उन्हें गिफ्टे देते हैं। केक काटते हैं। मां के लिए पूरा घर सजाते हैं। आप मदर्स डे के दिन रंगोली भी बना सकते हैं। यहां पर मदर्स डे स्पेशल रंगोली के डिजाइन्स मौजूद हैं।
Happy Mothers Day 2025 Rangoli Designs-
मां की फोटो वाली रंगोली बड़ी प्यारी लगती है। इस रंगोली को बनाने में थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन बनने के बाद ये बेहद खूबसूरत लगेगी। इसे देखकर आपकी मां भी इमोशनल हो जाएगी और आपकी खूब तारीफ करेंगी।
मां तो दिल की धड़कन होती हैं। इसलिए इस मदर्स डे पर आपको दिल बनाकर उसके अंदर हैप्पी मदर्स डे लिखना चाहिए। आप इस रंगोली में फूल भी बना सकते हैं।
मां को मराठी में आई भी कहते हैं। आप मदर्स डे के दिन एक राउंड रंगोली बनाएं और इसके आसपास फ्लोरल डिजाइन बनाएं और आखिर में अंदर आई लिखें। ये बड़ी प्यारी लगेगी।
आप मां को आई लव माय मॉम वाला कार्ड देते हैं न। ठीक वैसे ही आपको माय मॉम वाली रंगोली भी बनानी है। इसे बनाने में आपको ज्यादा रंग की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
मां-बेटी का रिश्ता बेहद खास होता है। मदर्स डे के लिए मां और बेटी वाली रंगोली का ये डिजाइन बेस्ट है। आपको बस इसमें हैप्पी मदर्स डे लिखना है और एक मां के गोद में बिटिया की फोटो बनानी है।
