Kiss Day 2024 Shayari For Love: वैलेंटाइन वीक के 7वें दिन किस डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह दिन कपल्स के लिए बेहद खास है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को किस करके प्यार का इजहार करते हैं। इस साल 13 फरवरी यानी आज दुनियाभर में किस डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इसे लेकर कपल्स काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन उन कपल्स के लिए ये दिन काफी मुश्किल हो जाता है जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं। ऐसे में आप इन शायरी, मैसेज,कोट्स, विशेज शेयर कर किस डे को यादगार बना सकते हैं। यहां देखें किस डे विशेज, कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटो।
Kiss Day 2024 Shayari For Love in Hindi
1. वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना
बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना
जो देखूं मैं उसको
तो उसका शरमाना
मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना
हैप्पी किस डे
2. काश मेरे होठ तेरे होठों को छू जाए
देखूं जहां बस तेरा चेहरा नजर आए
हो जाए हमारा रिश्ता कुछ ऐसा
होठों के साथ हमारा दिल भी जुड़ जाए
हैप्पी किस डे
3. मोहब्बत के रंग में डूबी शाम हो
एक नई शुरुआत का पैगाम हो
मिले तेरे होंठ मेरे होठों से ऐसे
जैसे मेरे होंठ तेरे और तेरे होंठ मेरे नाम हो
हैप्पी किस डे
4. दिल अब बस तुझे ही चाहता है
तेरी यादों में ये खो जाता है
लग गयी है इश्क की आग ऐसी
तेरे होंठो को चुमने को दिल चाहता है
हैप्पी किस डे
5. हम करते हैं कितना मिस आपको
आप भी हमें थोड़ा मिस तो करो
क्या हम ही चूमते रहेंगे सदा
आप भी हमें किस तो करो
हैप्पी किस डे
6. आज प्यार का अफसाना भी है
इसमें प्यार का खजाना भी है
इसलिए चाहते हैं आपसे एक किस मांगना
और आज तो मांगने का बहाना भी है
हैप्पी किस डे
7. आपकी मोहब्बत में हम कुछ ऐसा कर जाएंगे
इन फिजाओं में खुशबू बनकर बिखर जाएंगे
तुम मुझे भूलना चाहो तो अपनी सांसो को रोक लेना
सांस जो लोगे तो हम दिल में आपके उतर जाएंगे
हैप्पी किस डे
