
Happy Karwa Chauth Wishes Images 2023: व्रत रखा है मैंने, बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ... करवा चौथ पर अपने जीवनसाथी को दें खास अंदाज में शुभकामना
Happy Karwa Chauth 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज पूरे देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व हर सुहागिन के लिए बड़ा ही खास माना जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए कामना करती हैं और निर्जल उपवास रखती हैं। रात को चांद देखने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खत्म करती हैं। करवा चौथ के मौके पर एक शादीशुदा जोड़े एक-दूसरे को खूबसूरत-खूबसूरत मैसेज के जरिए बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी पार्टनर को खुश करना चाहते हैं और उनके दिन को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें करवा का चांद कब निकलेगा, करवा चौथ के बधाई संदेश, पति के लिए करवा चौथ की विशेज, शायरी, मैसेज, कोट्स, फोटो।