Happy Dussehra 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन दुष्ट रावण का वध कर भगवान ने बुराई पर अच्छाई की जीत दर्ज की थी। दशहरा को विजय दशमी भी कहा जाता है। इस दिन लंकापति रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले को दहन किया जाता है। दशहरा के शुभ अवसर पर आप रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य करीबियों को कुछ मैसेज, फोटोज और इमेज के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Dussehra Quotes and Wishes
दशहरा के दिन शारदीय नवरात्रि का समापन होता है। ये हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है। विजयदशमी का पर्व सुबह में मनाया जाता है। इस काल की अवधि सूर्योदय के बाद दसवें मुहूर्त से लेकर बारहवें मुहूर्त तक होती है। इस दिन शस्त्र पूजा भी की जाती है। दशानन रावण के दस सिर, दस बुराइयां को दिखाता है। ये दस सिर हैं- क्रोध, लालच, भ्रम, नशा, ईर्ष्या, स्वार्थ, अन्याय, अमानवीयता एवं अहंकार। इस दिन अपने अंदर की इन दस बुराइयों को नष्ट करें।
Happy Dussehra Messages
राम रूपी अच्छाई को स्वीकार करें
रावण रूपी बुराई का त्याग करें।
दशहरा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।
शहरे का ये पावन त्योहार
घर में लाए आपके खुशियां अपार
श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार।
विजयदशमी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।
Dussehra Wishes and Quotes
ह्रदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
विजयदशमी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।
आप इन विकारों-काम, लाभ, क्रोध, मोह,
अहंकार पर विजय प्राप्त करके एक नया जीवन बनाएं।
विजयदशमी 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
Dussehra Wishes and Quotes
दशहरा का यह प्यारा त्यौहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार
विजयादशमी की शुभकामनाएं!
Dussehra Quotes
क्रोध पर दया क्षमा की विजय,
अज्ञान पर ज्ञान की विजय,
रावण पर श्रीराम की विजय,
दशहरा है हर सच्चे इंसान की विजय।
अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जयजयकार
यही है दशहरे का त्यौहार।
विजयदशमी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।
Dussehra Wishes and quotes
रावण का सर्वनाश हो,
श्री राम का हर हृदय में वास हो।
हैप्पी दशहरा!
