Happy Diwali 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: देशभर में दिवाली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। 22 अक्टूबर को धनतेरस के साथ शुरू हुआ ये त्योहार 27 अक्टूबर को भैया दूज तक चलेगा। 24 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन होगा। दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व होता है। इसके अलावा जैन और सिख धर्म में भी इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। दीपावली के दिन आप करीबियों को खास अंदाज में बधाई दे सकते हैं। इसके साथ ही आप कुछ खास तस्वीरें भी भेज सकते हैं।
Diwali wishes
दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी में विचरण करती है। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग घरों की काफी वक्त पहले से ही साफ सफाई करते हैं। इसके अलावा कई अलग-अलग तरीके की रंगोली बनाते हैं। माता लक्ष्मी के साथ-साथ गणेशजी की पूजा की जाती है। इस दिन आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को वॉट्सऐप या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन मैसेज के जरिए बधाई दे सकते हैं।
Happy Diwali SMS status
आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी का वास हो
संकटो का नाश हो
हैप्पी दिवाली 2021
दीप से दीप जले तो हो दीपावली
उदास चेहरे खिलें तो हो दीपावली
बाहर की सफाई तो हो चुकी बहुत
दिल से दिल मिलें तो हो दीपावली
शुभ दीवाली ,हैप्पी दिवाली।
Diwali Wishes
सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें है लक्ष्मी मां है आयी
देने आपके परिवार को दिवाली की बधाई।
दिवाली की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
दीप जलते रहे मन से मन मिलते रहे
गिले शिकवे सारे मन से निकलते रहे
सारे विश्व में सुख-शांति की प्रभात ले आये
ये दीपों का त्योहार खुशी की सौगात ले आये
हैप्पी दिवाली 2022
सदा रहे घर में लक्ष्मी जी की परछाई।
प्रेम मोहब्बत से रहना सब,
क्योंकि धन के रूप में बरसता है रब
रोशनी के पर्व दिवाली की हार्दिक बधाई।
ये रोशनी का पर्व है दीप तुम जलाना
जो हर दिल को अच्छा लगे ऐसा गीत तुम गाना
दुःख दर्द सारे भूलकर सबको गले लगाना
ईद हो या दिवाली बस खुशियों से मनाना
दिवाली की शुभकामनाएं।
ये रोशनी का पर्व है दीप तुम जलाना
जो हर दिल को अच्छा लगे ऐसा गीत तुम गाना
दुःख दर्द सारे भूलकर सबको गले लगाना
ईद हो या दिवाली बस खुशियों से मनाना
दिवाली की शुभकामनाएं
जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना
अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए।
"गोपालदास नीरज"
Diwali Wishes
याद आता है आपका दिलकश मुस्कुराना
कोई बात बुरी लगी हो तो दिल से मिटाना
हम आपका इस दिवाली करेंगे इंतज़ार
आकर बस एक दिया मेरे साथ भी जलाना।
