Happy Dev Diwali 2022 Hindi Wishes, Images, Messages: देव दिवाली पर करीबियों को भेजें ये शुभाकामनाएं संदेश, खास अंदाज में दें बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2022, 07:13 AM IST

Happy Dev Diwali 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: देव दिवाली का त्योहार इस साल सात नवंबर को मनाया जा रहा है। देव दिवाली के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। भगवान शिव ने किया था त्रिपुरासुर का वध। देव दिवाली पर अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज सकते हैं कुछ खास विशेज।

KEY HIGHLIGHTS
  • काशी में सात नवंबर को मनाया जाएगा देव दिवाली का त्योहार
  • देव दिवाली के मौके पर करीबियों को भेज सकते हैं बधाई
  • देव दिवाली के दिन भगवान शिव ने किया था त्रिपुरासुर का वध।

Happy Dev Diwali 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: देव दिवाली इस साल सात नवंबर 2022 को पूरे देश में मनाई जा रही है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा में ये त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर काशी पर भव्य लेजर शो का आयोजन किया जाने वाला है। देव दिवाली के मौके पर आप अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को कुछ खास अंदाज में विश कर सकते हैं। आप यहां पर दी हुई विशेज को वॉट्सऐप, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भेज सकते हैं।

Dev-Diwali-2022

Dev Diwali 2022

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार देव दिवाली के दिन ही भगवान विष्णु ने मछली यानी मत्स्य अवतार लिया था। इस अवतार से उन्होंने धरती को जल प्रलय से बचाया था। इसके अलावा दैत्य त्रिपुरासुर पर भगवान शिव के विजय के उत्सव में भी देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने जब त्रिपुरासुर का वध किया तो देवतागण काफी प्रसन्न हुए थे। उन्होंने स्वर्ग में दीपक जलाए थे। इसके बाद सभी काशी नगरी गए और गंगा स्नान कर और द्वीप प्रज्जवलित कर खुशियां मनाई थी।

End of Feed