Happy Chitragupt Puja 2022 Wishes Images, Messages: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। इस बार चित्रगुप्त पूजा आज यानी 26 अक्टूबर 2022 को है। स्कंद पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार चित्रगुप्त महाराज को देवलोक में धर्म का (Chitragupt Puja 2022) अधिकारी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति ब्रह्मा जी की काया से हुई थी। मान्यता है कि, इस दिन विधि विधान से चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और नरक की यातनाओं से मुक्ति मिलती है। बता दें चित्रगुप्त महाराज को देवताओं का लेखपाल भी कहा जाता है। इस दिन कलम, दवात व बहीखातों की पूजा की जाती है। इस मौके पर आप अपने मित्रों व सगे संबंधियों को कोट्स, मैसेजेस और कविता के (Chitragupt Puja wishes in Hindi) जरिए चित्रगुप्त पूजा की बधाई दे सकते हैं।
hitragupt Puja 2022 Wishes Images, Messages In Hindi
एक दो तीन चार चित्रगुप्त महाराज की जय जयकार।
आपको चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
नहीं रुकेंगे, नहीं थकेंगे, मंजिल पर ही लेंगे हम दम
आओ मिलकर सच के सपने को, सच कर दिखलाये हम
घर घर श्री चित्रगुप्त, हर घर श्री चित्रगुप्त।
पाप-पुण्य का लेख जिसके पास।
ब्रह्म-काया से हैं जो उत्पन्न।
कायस्थ कुल के हैं जो जन्मदात।
वो पर परमेश्वर....
श्री चित्रगुप्त।
समस्त कायस्थों को श्री चित्रगुप्त पूजा
की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गर्व से कहो कलम के पुजारी हैं हम।
शान से कहो कायस्थ जनजाति के हैं हम।
चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
ओम श्री चित्रगुप्ताय नमः।
ओम श्री चित्रगुप्ताय नमः।
आपको व आपके परिवार को चित्रगुप्त
पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं,
चित्रगुप्त महाराज का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे।
ओम श्री चित्रगुप्ताय नम:।
ओम श्री चित्रगुप्ताय नम:।
ओम श्री चित्रगुप्ताय नम:।
चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
