Happy Independence Day 2024 Wishes Images, Messages, Photos and Status: आज 15 अगस्त 2024 है। हर साल यह खास दिन भारत के लिए सबसे बड़ा पर्व लेकर आता है। आज हिंदुस्तान अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज से ठीक 77 साल पहले भारत ने 200 सालों की ब्रिटिश गुलामी की जंजीरें तोड़ आजादी हासिल की थी। इसीलिए 15 अगस्त की तारीख हमारे लिए सिर्फ तारीख नहीं बल्कि हमारे गौरव, शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस खास दिन पर हर घर तिंरगा नजर आ रहा है। लोग झूम रहे हैं और आजादी का त्योहार मना रहे हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को आजादी की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी चाहें तो अपनों को शुभकामना संदेश भी भेज सकते हैं। हम आपको यहां कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, फोटो दे रहे हैं जिसे आप अपनों को भेज सकते हैं:
Independence Day Whatsapp Wishes images, quotes, messages, Shayari in Hindi
15 August Shayari in Hindi
काले गोरे का भेद नहीं,
इस दिल से हमारा नाता है,
कुछ और न आता हो हमको,
हमें प्यार निभाना आता है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
Happy Independence Day Wishes in Hindi
ये आन है तिरंगा
ये शान है तिरंगा
अरमान है तिरंगा
अभिमान है तिरंगा
मेरी जान है तिरंगा
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2024!
आओ इस स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के बलिदान को याद करें,
देश की एकता और अखंडता के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करें
जय हिंद,जय भारत!
Happy Independence Day!
Happy Independence Day 2024 Wishes Quotes
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है - रामप्रसाद बिस्मिल
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' - नेताजी सुभाष चंद्र बोस
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश हिंदी में
बम और पिस्तौल क्रांति नहीं लाते, क्रांति की तलवार विचारों की धार पर तेज की जाती है – भगत सिंह
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' - अल्लामा इकबाल
स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और में इसे लेकर रहूंगा' - बाल गंगाधर तिलक
आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे' - चंद्रशेखर आजाद
Happy Independence Day Wishes Messages
मर मिटेंगे हम अपने वतन के लिए
जान कुर्बान है प्यारे चमन के लिए
हमसे हमारी अब हसरत ना पूछो
बांध रखा सर पर तिरंगा कफन के लिए
Happy Independence Day 2024!
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देऱ पर,
हम उनो सलाम करते हैं।
Happy Independence Day 2024!
15 August Shayari in Hindi 2 line
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मैंने ढूंढा बहुत वो जहां ना मिला,
मेरे वतन जैसी ना जमीं,
ना कोई आसमां मिला!
Happy Independence Day !
बता दें कि इस साल हिंदुस्तान विकसित भारत की थीम पर अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। विकसित भारत के जरिए हम पूरी दुनिया को दिखा रहे हैं कि आजादी मिलने के 77 सालों में हम लोगों ने कितनी तरक्की की है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर, आप भी अपनों को "Happy Independence Day WhatsApp Wishes Images" भेजकर बधाई दे सकते हैं। फैलाएं।
