इन दिनों गंजेपन की समस्या से कई लोग परेशान हैं। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का असर बालों पर देखने को मिलता है। इसकी वजह से कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते हैं। गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए लोग इन दिनों हेयर ट्रांसप्लांट कराते हैं। हेयरट्रांसप्लांट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं। लेकिन शाय आपको मालूम नहीं है कि हेयर ट्रांसप्लाइंट कराने के नुसान भी होते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं हेयर ट्रांसप्लांट कराने के क्या क्या नुकसान होते हैं।
खुजली
ट्रांसप्लांट किए गए एरिया में पपड़ी बनने के कारण खुजली हो सकती है। यह आमतौर पर कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन अगर यह बनी रहे तो डॉक्टर से संपर्क करना ज़रूरी है।
बालों का झड़ना
ट्रांसप्लांट के बाद शुरुआती हफ्तों में ट्रांसप्लांट किए गए बाल झड़ सकते हैं। इसे "शॉक लॉस" कहा जाता है और यह सामान्य है। इन बालों की जगह नए, स्वस्थ बाल उगते हैं।
संक्रमण का खतरा
हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। संक्रमण होने से डॉक्टर से तुंरत संपर्क करें। एक्सपर्ट बताते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट कराने के तुरंत बाद संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इसलिए लोगों को इसकी काफी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
सिर से खून निकलना
हेयर ट्रांसप्लांट की वजह से सिर से खून निकल सकते हैं। कुछ मामलों में कुछ दिनों बाद खून निकलना बंद हो जाता है। अगरल आपको ब्लीडिंग की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
