Hair Care Tips: हमारे खान-पान और लाइफस्टाइल का असर स्किन के साथ साथ बालों पर भी देखने को मिलता है। इन दिनों कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसकी वजह है बहुत ज्यादा मसालेदार खाने का सेवन। सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग अक्सर हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन हेयर डाई में केमिकल होता है जो बालों को और भी ज्यादा डैमेज कर देते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जुझ रहे हैं और बाल जल्दी सफेद हो रहे हैं तो मात्र 50 रुपये में आप बालों को काला बना सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों को नेचुरली काला बनाने का आसान तरीका।
सफेद बालों को नेचुरली काला कैसे बनाएं (Image Source: istock)
घर पर तैयार करें नेचुरल हेयर डाई
आंवला पाउडर- 2 बड़े चम्मच
भृंगराज पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
मेहंदी पाउडर- 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
काली चाय
बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में आंवला पाउडर, भृंगराज और मेहंदी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले, फिर इसमें ब्लैक टी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को ढककर दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें।
इस तरह करें डाई का इस्तेमाल
इसके इस्तेमाल से पहले बालों को अच्छी तरह साफ करें। फिर इस डाई को बालों पर अप्लाई करें। इसके बाद इसे कम से कम 2 घंटे के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो बालों को धो लें। हफ्ते में कम से कम 1 बार इस हेयर डाई का इस्तेमाल करें इससे बाल जल्दी काले हो जाएंगे।
