Hair Care Tips: हेयर प्रॉब्लम्स की होगी छुट्टी, बस बालों पर इस तरह करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 4, 2025, 03:17 PM IST

Hair Care Tips: बरसात के मौसम में बालों से जुड़ी समस्या होना आम है। ऐसे में अगर आप अपने बालों को सिल्की और शाइनी बनाना चाहते हैं तो यहां जान लें एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Hair Care Tips: मानसून का मौसम शुरू होते ही बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं शुरू हो जाती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा लोग हेयरफॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। बरसात में बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए वैसे तो लोग कई तरह के टिप्स फॉलो करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एलोवेरा जेल की मदद से आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं एलोवेरा जेल के इस्तेमाल का सही तरीका।

Right way to apply aloe vera gel on hair

Right way to apply aloe vera gel on hair

सबसे पहले बालों को करें साफ

बालों पर एलोवेरा जेल अप्लाई करने से पहले हेयर वॉश कर लें। क्योंकि गंदे बालों पर एलोवेरा जेल असर नहीं दिखाएंगे। बालों को साफ करने के लिए आप शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों को धोकर उन्हें सुलझाएं।

End of Feed