Groom Mehndi Designs: मेहंदी शुभ मानी जाती है और हिंदू धर्म में जब शादी होती है तो लड़का और लड़की दोनों को मेहंदी लगाई जाती है। लड़कियों के लिए तो आपने मेहंदी के कई सारे डिजाइन्स देखे होंगे, लेकिन लड़कों के लिए ज्यादा डिजाइन्स नहीं नजर आते हैं। पहले के समय में तो लड़के बस शगुन की मेहंदी लगाते थे लेकिन अब दूल्हे राजा अपनी होने वाली रानी के लिए शौक से और भर-भर हाथ की मेहंदी लगाते हैं। वैसे दिक्कत तो तब आती है जब लड़के अपने लिए मेहंदी के डिजाइन ढूंढने जाते हैं और उन्हें ज्यादा डिजाइन्स नजर नहीं आते। इसलिए आज हम शगना दी मेहंदी के सीरीज में लड़कों की मेहंदी के लेटेस्ट और रॉयल डिजाइन लेकर आए हैं। यहां देखें-
Dulhe Ki Mehndi Design / Ladko Ki Royal Mehndi Design Photo (दूल्हे की मेहंदी फोटो) -
अगर दूल्हे राजा को भरे-भरे हाथ की मेहंदी लगाने का शौक है तो वो ऐसी फूल हैंड या फ्रंट हैंड मेहंदी के डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इस डिजाइन के साथ अगर अरेबिक या जाल डिजाइन जोड़ दिया जाए तो उनके हाथों में क्यूट भी दिखेगी।
अगर लड़के हाथ के पीछे यानी बैक हैंड की मेहंदी सर्च कर रहे हैं तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इस तरह के डिजाइन्स आपकी मेहंदी आर्टिस्ट भी आसानी से आपको लगा देंगी।
दूल्हे के हाथों में अगर होने वाली बीवी का नाम लिखा हो तो क्या ही कहना। ऐसी मेहंदी देखकर तो आपकी होने वाली दुल्हन और भी खुश हो जाएगी।
अगर आपको भरे हाथ की मेहंदी पसंद नहीं है और आप फ्रंट हैंड में ही कुछ अच्छे डिजाइन चाहते हैं तो इस डिजाइन को ट्राई करें। ऐसी मेंहदी के डिजाइन आपकी हथेली पर खूबसूरत लगने वाली है।
लड़कों के हाथ में ऐसी मिनिमल मेहंगी भी खूबसूरत लगती है। खासतौर से अगर उस मेहंदी में उनकी होने वाली दुल्हन का नाम लिखा हो तो ये और भी प्यारी लगती है।
