आज का सुविचार: सपनों पर डॉ. कलाम की वो बात, जो आपको सबसे आगे ले जाएगी

आज का सुविचार 9 दिसंबर 2025 (Good thought for the day): अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो सपने देखना और निरंतर मेहनत करना जरूरी है। डॉ कलाम का ये सपनों से जुड़ा सुप्रसिद्ध कथन आपके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरणास्त्रोत हो सकता है। देखें कैसे आज का ये सुविचार आपके सपनों से सफलता की राह खोल सकता है।

आज का सुविचार 9 दिसंबर 2025 (Good thought for the day): आज के इस भागदौड़ और चुनौती, प्रतिस्पर्धा भरे जीवन में, सपने न सिर्फ एक एस्केप हैं, बल्कि वे आपके आगे बढ़ने का ईंधन और रास्ता भी हैं। सफलता की राह में सपने सीढ़ी की तरह होते हैं, क्योंकि सपने ही आपको उस लक्ष्य तक ले जाते हैं, जिसे आपने सिर्फ कल्पना में देखा है। यह विचार किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि दुनिया के सभी सफल लोगों के जीवन का सार है। हर सुबह उठने का एक कारण, हर संघर्ष का एक उद्देश्य, और हर छोटी-बड़ी जीत की नींव, सब कुछ एक सपने से ही शुरू होता है। सपनों की जहां बात होती है, वहां भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' कहे जाने वाले डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के एक कथन का जिक्र जरुर होता है।

आज का सुविचार

सपना वह नहीं है जो आप सोते समय देखते हैं, यह वह है जो आपको सोने नहीं देता।

डॉ कलाम द्वारा कही गई ये बात.. केवल प्रेरणा का स्रोत नहीं है, बल्कि जीवन में लक्ष्य निर्धारण और उसकी प्राप्ति का मंत्र भी है। यहां देखें विस्तार से आखिर इस कथन का अर्थ क्या है और आप कैसे इसे अपने जीवन में शामिल करके, सफलता की राह में आगे बढ़ सकते हैं।

End of Feed