Good Morning Shayari in Hindi: सुबह यानी एक नया दिन। आपके दिन की शुरुआत यदि अच्छी हो तो कहते हैं आपने आधी जंग जीत ली है। सुबह जहां आप भगवान का नाम लेते हैं। वहीं, कुछ सबसे पहले अपने मोबाइल पर मैसेज चेक करते हैं। ऐसे में आप कुछ खास शायरियों के जरिए अपने करीबियों का दिन बना सकते हैं। इन शायरियों को आप अपने वॉट्सऐप, फेसबुक या फिर दूसरे सोशल मीडिया हैंडल पर भी बतौर स्टेट्स लगा सकते हैं। यहां पर देखिए कुछ खास गुड मॉर्निंग शायरियां।
Good Morning Shayaris
सुबह की शुरुआत में यदि अच्छे मेसेज से की जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजर सकता है। आप अपने करीबियों को खास शायरियों से उनका दिन खास बना सकते हैं। खास फोटोज के जरिए भी इन शायरियों को भेज सकते हैं।
गुड मर्निंग शायरी Good Morning Shayari in Hindi
यादों के भंवर में एक पल आपका हो,
खिलते हुए चमन में एक गुल हमारा हो,
जब याद करें आप अपने को,
उस याद में एक नाम हमारा भी हो।
मुस्कुराहट का कोई मोल नहीं होता,
रिश्तों का कोई तोल नहीं होता,
इंसान तो मिल जाते हैं हमें हर मोड पर,
लेकिन हर कोई आप की तरह अनमोल नहीं होता।
गुड मॉर्निंग।
ये सुबह जितनी खूबसूरत है,
उतना ही खूबसूरत आपका हर पल हो,
जितनी खुशियां आज आपके पास है,
उससे भी ज्यादा आने वाले कल मे हो।
खूबसूरत होते है वो पल,
जब पलकों में सपने होते है,
चाहे जितने भी दूर रहें,
पर अपने तो अपने होते हैं।
मौसम की बहार अच्छी हो,
फूलों की कलियां कच्ची हो,
हमारे ये रिश्ते सच्चे हो,
रब तेरे से बस एक ही दुआ है कि,
मेरे यार की हर सुबह अच्छी हो।
सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो।
जरा मुस्कुराओं किस बात का गम है,
टेंशन किसकी ज़िंदगी में कम है,
अच्छा बुरा तो बस हमारा एक भ्रम है,
जिंदगी का दूसरा नाम ही
कभी खुशी कभी गम है।
सुप्रभात
कलियों के खिलने के साथ,
एक प्यारे एहसास के साथ,
एक नये विश्वास के साथ,
आपका दिन शुरू हो,
एक मीठी मुस्कान के साथ।
सुप्रभात।
खिलखिलाती सुबह, ताजगी से भरा सवेरा है,
फूलों और बहारों ने आपके लिए रंग बिखेरा है,
सुबह कह रही है जग जाओ,
आपकी मुस्कुराहट के बिना सब अधूरा है।
सुप्रभात आपका दिन शुभ हो।
