Good Morning Romantic Quotes For Love: प्यार दुनिया के सबसे अनमोल तोहफों में से एक है। हर इंसान को जीवन में कभी न कभी प्यार होता ही है। प्यार में पड़ा व्यक्ति अपने रिश्ते में मिठास बरकरार रखने के लिए तमाम तरह की कोशिशें करती है। कपल्स हर दिन एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने की कोशिश करते हैं। इसकी शुरुआत सुबह प्यार भरे रोमांटिक मैसेज से भी की जा सकती है। अगर दिन की शुरुआत ही रोमांस और लव कोट्स के साथ हो तो पूरा दिन ही खुशनुमा बितता है। ऐसे में अगर आप भी अपने और पार्टनर के दिन को खास और खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो ये गुड मॉर्निंग रोमांटिक मैसेज, कोट्स, विशेज भेज सकते हैं।
Good Morning Romantic Quotes For Love in Hindi
1. तेरी हर अदा मोहब्बत सी लगती है,
एक पल की जुदाई मुद्दत सी लगती है,
पहले नही सोचा था अब सोचने लगे है हम,
जिंदगी के हर लम्हों में तेरी जरूरत सी लगती है…
Good Morning Love !
2. अपनी सांसों में महकता पाया है तुझे,
हर ख्वाब मे बुलाया है तुझे,
क्यू न करे याद तुझ को
जब खुदा ने हमारे लिए बनाया है तुझे…
Good Morning Wifey!
3. कुछ लोग खोने को प्यार कहते हैं
तो कुछ पाने को प्यार कहते हैं,
पर हकीकत तो ये है,
हम तो बस निभाने को प्यार कहते हैं…
Good Morning!
4. ये लकीरें, ये नसीब, ये किस्मत
सब फरेब के आईनें हैं…
हाथों में तेरा हाथ होने से ही
मुकम्मल जिंदगी के मायने हैं…
Good Morning My Love!
5. हम वो नही जो तुम्हे गम में छोड़ देंगे ,
हम वो नही जो तुजसे नाता तोड़ देंगे ,
हम वो हे जो तुम्हारी साँसे रुके तो ,
अपनी साँसे छोड़ देंगे…
Good Morning!
6. ये वादा है तुमसे वो दिन भी मैं लाऊंगा,
जब तुम खुद कहोगी,
मुझे दुनिया की परवाह नहीं,
मैं बस तुम्हारी होना चाहती हूं,
मैं बस तुम्हारी हूं…
Good Morning!
7.वादा किया है तो जरूर निभाएंगे
सूरज की किरण बनकर छत पे आएंगे
हम हैं तो जुदाई का गम कैसा?
तेरी हर सुबह को फूलो से सजायेंगे
गुड मॉर्निंग लव
8. हर सुबह तेरी दुनिया में रौशनी कर दे
रब तेरे गम को तेरी खुशी कर दे
जब भी टूटने लगे तेरी सांसें,
खुदा तुझ मे शामिल मेरी जिन्दगी कर दे
ब्यूटीफुल गुड मॉर्निंग डिअर
9. रात गुजरी फिर महकती सुबह आई,
दिल धड़का फिर आप की याद आई,
आंखों ने महसूस किया उस हवा को
जो आप को छूकर हमारे पास आई।
गुड मॉर्निंग हमसफर
10. नई-नई सुबह, नया-नया सवेरा,
सूरज की किरणें और हवाओ का बसेरा
खुले आसमान में सूरज का चेहरा
मुबारक हो आपको ये हसीन सवेरा
गुड मॉर्निंग डिअर
