Good Friday 2024 Date: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म को मानने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन मानवता के लिए हंसते-हंसते ईसा मसीह ने अपनी जान कुर्बान कर दी थी। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक हर साल अप्रैल के महीने में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। हालांकि इस साल 29 मार्च यानी आज गुड फ्राइडे है। गुड फ्राइडे का इतिहास और महत्व को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं। आइए डालते हैं एक नजर:
Good Friday 2024 Date, History and Significance
History Of Good Friday (गुड फ्राइडे का इतिहास)
कहा जाता है कि करीब 2005 साल पहले ईसा मसीह इस धरती पर थे। वह यरूशलेम में पैदा हुए थे और वहीं पर लोगों को भाईचारे, एकता और शांति का पाठ पढ़ाया करते थे। देखते ही देखते वह बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गए और उनके अनुयायियों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी। लोग ईसा मसीह को परमपिता परमात्मा का दूत मान उन्हें पूजने लगे। ये बात वहां के यहूदी शासकों को रास नहीं आई। ईसा मसीह पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। सजा के तौर पर उन्हें मौत का फरमान सुनाया गया।सूली पर लटकाए जाने से पहले ईसा मसीह को ढेरों शारीरिक यातनाएं दी गईं। ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबल में के मुताबिक करीब 6 घंटे तक ईसा मसीह को कीलों से ठोका और फिर सूली पर लटका दिया गया।
गुड फ्राइडे का महत्व (Importance Of Good Friday)
बाइबल के मुताबिक जब निर्मम यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया था तो उस दिन शुक्रवार था। यूं तो यह दिन ईसाइयों के लिए अपार शोक का दिन है लेकिन उनका मानना है कि ईसा मसीह ने मानव जाति के कल्याण के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया, इसलिए इस शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ का नाम दिया गया। ईसाई धर्म के अनुयायी इस दिन को कुर्बानी दिवस के रूप में मनाते हैं।गुड फ्राइडे के मौके पर लोग चर्च और घरों में सजावट की वस्तुएं कपड़े से ढक देते हैं और चर्च में काले कपड़े पहनकर लोग शोक जताते हैं। गुड फ्राइडे के मौके पर लोग ईसा मसीह से प्रार्थना करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।
