Relationship Lessons from Goddess Parvati: हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन का पावन माह शुरू हो गया है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित माना जाता है। महादेव का जिक्र तब तक अधूरा माना जाता है जब देवी पार्वती की चर्चा ना हो। भारतीय संस्कृति में देवी पार्वती को नारीत्व, शक्ति, सौम्यता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। वो न सिर्फ भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं बल्कि एक आदर्श पत्नी के रूप में उनकी भूमिका हर युग की महिलाओं को प्रेरणा देती है। आइए जानें कि देवी पार्वती से हम एक बेहतर जीवनसाथी बनने के कौन-कौन से गुण सीख सकते हैं:
देवी पार्वती से सीखें आदर्श पत्नी बनने के सबक (Photo: AI Image)
1. समर्पण : देवी पार्वती का शिव के प्रति समर्पण अटूट था। उन्होंने वर्षों तपस्या कर शिव को पति रूप में प्राप्त किया। यह सिखाता है कि एक रिश्ते में सच्चे समर्पण और निष्ठा से कोई भी बाधा पार की जा सकती है।
2. धैर्य: भगवान शिव ध्यान में लीन रहते, अघोरी जीवन जीते लेकिन पार्वती ने कभी शिकायत नहीं की। उन्होंने धैर्य से रिश्ते को संभाला। रिश्तों में धैर्य सबसे बड़ा गुण है।
3. स्वाभिमान: पार्वती समर्पित थीं लेकिन कभी अपने आत्म सम्मान को नहीं भूलीं। जब शिव ने उनका अपमान किया तो उन्होंने अग्नि में प्रवेश कर आत्मसम्मान की रक्षा की। यह सिखाता है कि पत्नी होना समर्पण है पर आत्मसम्मान के साथ।
4. संतुलन: शिव की उग्रता के सामने पार्वती की सौम्यता रिश्ते में संतुलन बनाती है। एक अच्छे रिश्ते में संतुलन में होना जरूरी है।
5. साथी: देवी पार्वती केवल पत्नी ही नहीं, भगवान शिव के लिए एक मार्गदर्शक और सखी का भी किरदार निभाती हैं। एक आदर्श पत्नी में ये गुण होने बहुत जरूरी हैं।
बतौर भोलेनाथ की अर्धांगिनी देवी पार्वती के इन गुणों को अपनाकर कोई भी महिला आदर्श पत्नी बनने की तरफ कदम बढ़ा सकती है।
