दिल में गुस्सा रखने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें मन को कैसे सुकून देती है माफ करने की आदत

Global Forgiveness Day 2026: जीवन में कुछ बातों को छोड़ देना जरूरी होता है, इससे आपके दिल और दिमाग की सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि गुस्सा कैसे शरीर पर बुरा असर डालता है और माफ करना कैसे मन को सुकून देता है?

Global Forgiveness Day 2026: जीवन में हर व्यक्ति कभी न कभी किसी की बात, व्यवहार या धोखे से आहत जरूर होता है। ऐसे में कई लोग सालों तक गुस्सा, नाराजगी और बदले की भावना को अपने भीतर संजोए रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी के लिए मन में लगातार नाराजगी और गुस्सा रखना केवल रिश्तों को ही नहीं, बल्कि आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत को भी भारी नुकसान पहुंचा सकता है? आज Global Forgiveness Day के मौके पर हम आपको बताएंगे कि कैसे आपके दिल में भरा गुस्सा आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है और कैसे माफ करने की आदत (Forgiveness)आपके मन को सुकून पहुंचाती है?

global forgiveness day

क्यों माफ करना सेहत के लिए फायदेमंद है

गुस्सा शरीर पर कैसे डालता है असर

जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक क्रोध, तनाव या कड़वाहट को अपने भीतर रखता है, तो शरीर लगातार तनाव की स्थिति में बना रहता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन जैसे कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन का स्तर बढ़ सकता है। यदि शरी में इन हार्मोन्स का स्तर लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहे तो ब्लड प्रेशर बढ़ने, नींद खराब होने, सिरदर्द, थकान और इम्युनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा व्यक्ति मानसिक रूप से चिंता, बेचैनी और अवसाद जैसी स्थितियों का सामना कर सकता है।

End of Feed