क्या डायबिटीज के मरीज घी खा सकते हैं, घी खाने से शुगर बढ़ती है या घटती है, जानिए 1 दिन में कितना घी खा सकते हैं

Ghee In Diabetes (kya diabetes mein ghee kha sakte hain): क्या डायबिटीज के मरीज घी खा सकते हैं या इससे शुगर बढ़ती है? जानिए डायबिटीज डाइट में घी शामिल होना चाहिए या नहीं, दिन में कितना घी खा सकते हैं।

Ghee In Diabetes (kya diabetes mein ghee kha sakte hain): अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज हो गई है या परिवार का कोई सदस्य इससे जूझ रहा है, तो उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या खाएं और क्या नहीं। खासकर जब बात घी की आती है, तो लोगों के मन में कंफ्यूजन और बढ़ जाता है। कुछ लोग कहते हैं कि घी खाने से शुगर बढ़ती है, तो कुछ मानते हैं कि यह शरीर के लिए फायदेमंद है। ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। असल में घी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा रहा है और इसे पूरी तरह छोड़ देना भी सही नहीं माना जाता। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए इसकी मात्रा और तरीका बहुत मायने रखता है। इस लेख में हम अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद डॉक्टर और डाइट एक्सपर्ट्स से जानेंगे कि क्या डायबिटीज में घी खाना सही है, इससे शुगर पर क्या असर पड़ता है और रोजाना कितना घी सुरक्षित माना जाता है।

Ghee In Diabetes, kya diabetes ke mareej ghee kha sakte hain

डायबिटीज के मरीजों के लिए घी कितना सेफ है

क्या डायबिटीज के मरीज घी खा सकते हैं?

डायबिटीज के मरीज पूरी तरह से घी नहीं छोड़ते, बल्कि सीमित मात्रा में इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर मोहित शर्मा के अनुसार, घी में हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। लेकिन इसका ज्यादा सेवन वजन बढ़ा सकता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

End of Feed