सोने से चमकेंगे पीतल के बर्तन, घर पर बनाएं ये मैजिकल क्लीनिंग पाउडर, कचरे वाली चीज दिखाएगी कमाल

Peetal ke bartan kaise saaf karein: पीतल के बर्तन साफ करने के लिए घर पर एक आसान तरीका आजमाया जा सकता है। हम आपको एक सीक्रेट पाउडर बनाने का तरीका बता रहे हैं जो आप उस चीज से बना सकते हैं- जिसे अक्सर कचरा समझकर फेंक दिया जाता है। यहां देखें घर पर पीतल के बर्तन साफ करने का तरीका जो इनमें सोने जैसी नई चमक लेकर आएगा।

Peetal ke bartan kaise saaf karein: घरों में अक्सर पूजा के तांबे के बर्तन या फिर सजावट के लिए रखे गए पीतल और एल्यूमिनियम के शॉपिस कुछ समय बाद काले पड़ना शुरू हो जाते हैं। इनको साफ करने में बहुत मेहनत लगती है। हालांकि कड़ी मेहनत के बावजूद ये बर्तन और चीजें अच्छी तरह साफ नहीं हो पाते हैं। ऐसे में महिलाएं स्टील, तांबे, पीतल और एलुमिनियम के बर्तनों को साफ करने के लिए बाजार से अलग-अलग पाउडर खरीदकर लाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार जैसा पितांबरी पाउडर आप बड़ी आसानी से किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं कैसे।

peetal ke bartan saaf karne ka tareeka

पीतल के बर्तन साफ करने के लिए पाउडर कैसे बनाएं

पीतल के बर्तन साफ करने के लिए पाउडर बनाने की सामग्री

1.नींबू के छिलके

2.नमक

3.बेकिंग सोडा

पीतल के बर्तन साफ करने के लिए पाउडर कैसे बनाएं

होममेड पितांबरी बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए पहले नींबू के छिलकों को पूरी तरह सुखाएं। फिर मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें। मिक्सी में इसे अच्छे से पीसने के बाद आपको महीन पाउडर मिलेगा। तैयार पाउडर को एक छननी में छान लें, ताकि बड़े या अनचाहे पार्टिकल्स अलग हो जाएं। अब आपके पास एक प्लेट में सिर्फ इस्तेमाल होने वाला पाउडर रह जाएगा। अब इसमें नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि सभी सामग्री आपस में मिल जाएं और एक समान पाउडर तैयार हो। इसके बाद इस पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें। इसे आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed