गौनहारियों का नाच: जब घुड़चढ़ी में औरतों की आवाज बन जाती थी शादी की असली शहनाई

Gaunhariyon Ka Naach: उत्तर प्रदेश का गौनहारियों का नाच या घुड़चढ़ी नाच विवाह की वह लोक परंपरा है, जिसमें महिलाएं गीत, नृत्य और हंसी के जरिए अपनी बात कहती थीं।

Gaunhariyon Ka Naach: शादी का घर है। दूल्हे की पगड़ी ठीक की जा रही है। बाहर घोड़ी सजकर खड़ी है। बारात निकलने को है, लेकिन असली रौनक अभी बाकी है। आंगन में बैठी एक महिला ढोलक पर थाप देती है। दूसरी ऊंचे सुर में गीत उठाती है। कुछ ही पलों में आसपास बैठी स्त्रियां तालियों के साथ उसमें शामिल हो जाती हैं।

gaunhariyon ka nach

गौनहारियां... छेड़छाड़ के गीतों के बहाने सच सुनाने की कला

गीत में दूल्हे की प्रशंसा कम, उसकी खिंचाई ज्यादा है। अगले अंतरे में समधी का नाम आ जाता है। फिर किसी ननद की चाल और किसी देवर की शरारत पर तुक बन जाती है। पूरा घर हंस पड़ता है।

End of Feed