Ganga Dussehra 2025 Rangoli Design: गंगा दशहरा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी (10वें दिन) को मनाया जाता है। इस सिद्ध दिन को माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण (अवतरित होने) के रूप में मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 5 जून की तिथि को मनाया जा रहा है। नदी का पूजन तो स्नान करने के साथ साथ इस दिन पर घर की साज सज्जा का भी महत्व है। और हिंदू त्योहार बिना आंगन में रंगोली बनाएं पूरे नहीं होते हैं। ऐसे में यहां देखें गंगा दशहरा स्पेशल रंगोली की लेटेस्ट, सिंपल, ईजी डिजाइन्स।जिन्हें बिगिनर्स भी आसानी से बना सकते हैं, और ये आपके आंगन में चार चांद भी लगा देंगे।
Ganga Dussehra 2025 Latest Rangoli Design Photo
गंगा दशहरा पर मां गंगा का पूजन आप कमल फूल तो दीप वाली इस खूबसूरत रंगोली के साथ कर सकते हैं। ऐसी रंगोली का डिजाइन हर त्योहार पर अच्छा लगता है। ये रंगोली डिजाइन आसानी से चम्मच की मदद से बनाया जा सकता है।
मां लक्ष्मी के हाथ वाली इस प्यारी सी रंगोली को भी गंगा दशहरा के दिन पर बनाया जा सकता है। आप सिक्कों की जगह नीला रंग भर पानी बना सकते हैं। कमल फूल पर गिरता पानी और मां गंगा का आशीर्वाद बहुत ही सुंदर दृश्य क्रिएट करेगा।
गंगा दशहरा के दिन पर एकदम ही न्यू और सबसे यूनिक लुक वाली रंगोली का डिजाइन बनाकर आंगन को खास लुक देना है। तो ये वाली कमल फूल, गाय, माता रानी वाली रंगोली की बॉर्डर स्टाइल बनाना सबसे अच्छा हो सकता है।
माता रानी के पगलियों वाली ये रंगोली की डिजाइन्स भी कुछ कम नहीं हैं। फ्लोरल डिजाइन के साथ वाली ये पैरों की रंगोली जरूर ही आप दिवाली से लेकर दशहरा तक पर बना सकते हैं।
मां गंगा को समर्पित रंगोली के खूबसूरत डिजाइन में इन दोनों रंगोलियों का नंबर सबसे आगे है। माता रानी के पैरों से लेकर शिव जी के आस पास बहते पानी तो कमल फूल वाली रंगोली की डिजाइन बहुत ही ज्यादा अच्छी है। जरूर ही आपको इस गंगा दशहरा पर अपने आंगन को ऐसी रंगोली बनाकर खास लुक देना ही चाहिए।
