Gandhi Jayanti Good Morning Wishes: भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई महान क्रांतिकारियों ने लड़ाई लड़ी, जिनमें महात्मा गांधी का नाम प्रमुख है। गांधी जी स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता रहे और उनके योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहन दास करमचंद्र गांधी है। अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन हर साल 2 अक्टूबर को देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल भी गांधी जी की 155वीं जयंती मनाई जा रही है जिसे लेकर देशभर में धूम देखने को मिल रहा है। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सुबह सुबह अपने किसी खास का दिन बनाना चाहते हैं तो ये गांधी जयंती गुड मॉर्निंग मैसेज, कोट्स, विशेज, फोटोज भेज सकते हैं।
Gandhi Jayanti Good Morning Wishes, Images in Hindi
1. नहीं झुकाना अपना सिर कभी उन झूठी शान वालों के आगे
जो दिखते तो है कि बड़े हैं, मगर बड़प्पन के नहीं हैं उनके कोई मायने
छोटे बनकर रहने में हर्ज ही क्या है, जब मान मिले सबके आगे
बदल जाएगा वक्त आपका जब नहीं बनाएंगे कोई बहाने।
हैप्पी गांधी जयंती
2. रेशम के तानों से तना चरखा मेरा
सुनाता है इतिहास के गीत
मेरे बच्चों प्यारे भूल न जाना मुझे
मैं हूं बापू, जिसने सिखाया अहिंसा का पाठ तुझे
Happy Gandhi Jayanti 2024
3. गांधी जी का जीवन दर्शन है,
इतिहास का दर्पण है, जिसमें दिखता उनका समर्पण है।
कभी न की हिंसा जिसने, उसे हमारा सब कुछ अर्पण है।
हैप्पी गांधी जयंती
4. तीन बंदर निराले बापू के,
जल-थल- गगन बिहारी बापू के,
जीवन लीला के गिरधारी बापू के,
सबसे बड़े पाठ बापू के,
तीन बंदर कमाल बापू के।
हैप्पी गांधी जयंती
5. जीएं तो जीएं ऐसे जैसे मरना हो कल की बात
सीखें तो सीखें ऐसे जैसे कभी न खत्म होगी जीवन की रात।
हैप्पी गांधी जयंती
6. आपका भविषय निर्भर करता है आज की सोच पर,
मरना हो तो मर जाओं छोटी-छोटी टोक पर
जीवन अच्छा हो बड़ा नहीं, जियो इसी कूंजी पर
हैप्पी गांधी जयंती
7. संत, महात्मा हो तुम जग के, बापू हो हम दीनों के
दलितों के अभीष्ट वर-दाता, आश्रय हो गतिहीनों के।
हैप्पी गांधी जयंती
8. सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,
कभी ना जिसने हिम्मत हारी,
सांस लेने की दी हमें आजादी,
जनजन है उनका आभारी।
हैप्पी गांधी जयंती
