Summer dessert Recipes (गर्मियों की मिठाई की रेसिपी): तपती दोपहरी में कुछ मीठा खाने की तलब उठ रही है, लेकिन बाहर की ज्यादा शक्कर और मिठास वाली कोई मिठाई खाने का मन नहीं है। तो ऐसे में आप भी बर्थडे गर्ल शिल्पा शेट्टी की तरह ही घर पर शाही और लजीज डैसर्ट्स बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं। इस मौसम में आप गुलाब जामुन से लेकर बच्चों के लिए होममेड केक, कुकीज, आइसक्रीम तक बहुत ही स्वादिष्ट डिशेज बनाकर सर्व कर सकते हैं। देखें शिल्पा शेट्टी रेिकमेंडेड समर स्वीट डिशेज, जिन्हें आप आसानी से बनाकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं।
Shilpa Shetty loves eating sweets see best sweet recipes to try this summer
ये भी पढ़ें : घर पर टेस्टी दाल बनाने की रेसिपी
गर्मियों में घर पर बनाने की मिठाई, Summer Sweet recipes in hindi
मैंगो मूस केक (Homemade cake recipe)
गर्मियों के साथ हल्की बारिश वाले इस मौसम में आप भी बिना अंडे वाला ये टेस्टी मैंगो मूस केक बनाकर सर्व कर सकते हैं। अगर आपको भी आम का रस या शेक पीना पसंद नहीं है तो मैंगो का ये मूस केक झटपट बना लें। मिनटों में तैयार होने वाली इस डैसर्ट के लिए आपको मैंगो पल्प, शक्कर, इलायची का पाउडर, जिलेटिन, पानी, नींबू का रस और क्रीम चाहिए होगी। और बस करीब आधे घंटे में आपका शानदार केक तैयार होगा।
फ्रुट पारफेट (Summer desserts)
गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा फल खाना सेहत और स्वाद दोनों के लिए ही बहुत अच्छा होता है। अगर आप भी समर्स में कुछ टेस्टी ठंडा और मीठा खाना क्रेव कर रहे हैं। तो फलों से लदा पारफेट जरूर बनाएं। शिल्पा शेट्टी भी इस खास पारफेट में ताज़े फल, जूस, दही, मेवा, पुदीना, आइसक्रीम डालती हैं।
मलाई कुल्फी (How to make kulfi)
गर्मियों में कुल्फी आपको बस एक बार बनाकर रखनी है, और बस दो चार दिन की छुट्टी। मौसम की मार देखते हुए आप घर पर ही पिस्ता, पाइनएप्पल से लेकर मलाई, केसर आदि फ्लेवर वाली लजीज कुल्फी बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं।
गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe)
मौसम कोई भी हो, गुलाब जामुन हमेशा ही गजब का स्वाद देते हैं। इसलिए अगर आप भी घर पर गुलाब जामुन बनाना चाहते हैं, तो खोया, मैदा, बेकिंग सोडा, शक्कर, दूध, इलायची, घी आदि का इस्तेमाल कर घर पर स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार हो जाएंगे।
कुकीज (Homemade cookies recipe)
बच्चों के लिए कुकीज तैयार करनी है, तो आप गर्मियों में मैंगो, संतरा, अंगूर, चॉकलेट, वाटरमेलन आदि जैसे लजीज फ्लेवर्स वाली कुकीज तैयार कर सकते हैं। कुकीज बनाने के लिए आपको रागी या गेंहू का आटा, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, काजू, घी, दूध, शक्कर, अपने पसंद के फ्लेवर का एसेंस का इस्तेमाल करना होगा।
