हेल्थ

Skin Health: क्या फेशियल पिग्मेंटेशन बिगाड़ रहा है आपका इम्प्रैशन? ऐसे करें अरंडी के तेल का इस्तेमाल

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 8, 2023, 10:40 AM IST

Caster Oil For Skin: कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल में ओमेगा 3 जैसा फैटी एसिड होता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अरंडी के तेल के नियमित इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ रहती है। आइये जानते हैं कैसे अरंडी के तेल का इस्तेमाल करके पिग्मेंटेशन से छुटकारा पा सकते हैं-

Image

Skin Care Tips: क्या फेशियल से पिग्मेंटेशन दूर हो सकता है?

Photo : iStock

Skin Care Tips: अरंडी का तेल, जिसे कैस्टर ऑयल भी कहा जाता है, अरंडी के बीजों से बनाया जाता है। प्राचीन काल से ही इसका प्रयोग अनेक समस्याओं के निवारण के लिए किया जाता रहा है। Castor Oil For Skin शरीर के बालों और त्वचा के लिए एक अच्छा विकल्प है। अरंडी के तेल में ढेर सारे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह आपके बालों के साथ-साथ त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है।

अरंडी का तेल बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण होने वाली त्वचा की रंजकता (Pigmentation) से छुटकारा पाने में काफी कारगर माना जाता है। अरंडी के तेल में ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा में नई, स्वस्थ कोशिकाओं या ऊतकों के विकास में मदद करते हैं। अरंडी के तेल का रंग पीला होता है। जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद (Caster Oil Benefits) माना जाता है। आइए जानते हैं कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से त्वचा की रंगत को कैसे दूर किया जा सकता है।

पिग्मेंटेशन के लिए चेहरे पर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें? - How to use castor oil on face for pigmentation?

अरंडी के तेल में शहद और नींबू का रस: चेहरे पर पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच अरंडी के तेल में शहद और नींबू का रस बराबर मात्रा में लें। फिर तीनों चीजों को एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें। इस तैयार मिश्रण को ब्रश या उंगलियों की मदद से लगाएं और आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। आधे घंटे बाद किसी माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धो लें।

अरंडी के तेल का फेस पैक : अरंडी के तेल का फेस पैक (Caster Oil Face Pack) बनाने के लिए आपको अरंडी के तेल के 2 कैप्सूल, एलोवेरा और विटामिन ई लेने की जरूरत है। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें और फिर करीब आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें।

आधा चम्मच हल्दी और बेसन: हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। अरंडी के तेल में आधा चम्मच हल्दी और बराबर मात्रा में बेसन लेकर अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को गाढ़ा ही रखें। इस पेस्ट को अपनी उंगलियों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरे पर लगाएं। उसके बाद इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और सूखने के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्रauthor

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। इससे पहले जनसत्ता, लोकसभा टीवी/संसद टीवी, पेबेल मीडिया नेटवर्क, टाइम 8, डीडी न्यूज़ के लिए काम कर चुके हैं। इस समय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पेशल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें
End of Article