Friendship day wishes, quotes in Sanskrit text with meaning (फ्रेंडशिप डे विशेज, कोट्स संस्कृत में): अगस्त के पहले रविवार यानी संडे को फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह वो खास दिन है जब हम अपने दोस्तों के साथ अपने अटूट रिश्ते का जश्न मनाते हैं। दोस्ती तो बहुत हसीन है और जान लें कि यह सिर्फ भावनाओं का नाम नहीं, बल्कि एक ऐसा रिश्ता है जो जीवन को संपूर्ण बनाता है। संस्कृत, जो हमारी संस्कृति की मूल भाषा है, उसमें मित्रता को बेहद सुंदर शब्दों में व्यक्त किया गया है। आइए, इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को भेजें संस्कृत में शुभकामनाएं। साथ में उनका सुंदर हिंदी अर्थ भी जानें। मित्रता दिवस की शुभकामनाएं संस्कृत में। जानें संस्कृत में कैसे कहें हैपी फ्रेंडशिप डे।
फ्रेंडशिप डे विशेज, कोट्स संस्कृत में (Pic: Canva)
Friendship day 2025 wishes In Sanskrit
1. सखा त्वं मे प्राणसमोऽसि।
संस्कृत की इस पंक्ति का अर्थ है कि तुम मेरे लिए प्राण के समान प्रिय मित्र हो।
जो मित्र आपको अति प्रिय है, उसे ये मित्रता संदेश भेज सकते हैं।
2. मित्रं यः प्रियं हितं च यः।
इस लाइन का अर्थ है कि सच्चा मित्र वही है जो प्रिय भी हो और हितकारी भी। यही सच्चे मित्र की पहचान होती है।
3. सुखे दुःखे च मम सहचरी त्वं।
संस्कृत की ये लाइन मित्र को भेजने के लिए बहुत ही सुंदर है। इसका अर्थ है कि सुख-दुख में तू मेरा सच्चा साथी है।
4. यत्र मित्रं तत्र जयः।
दोस्त के साथ से आपको बल कितना मिलता है, यह इस पंक्ति में व्यक्त किया गया है। इसका अर्थ है कि जहां मित्र होता है, वहां विजय सुनिश्चित होती है।
Friendship day 2025 Quotes In Sanskrit
5. सज्जनसंगतिः स्वर्गसदृशी।
संस्कृत की इस पंक्ति का अर्थ है कि सज्जन मित्रों की संगति स्वर्ग के समान होती है। अच्छे और नेक मित्र का साथ जीवन को सुंदर बना देता है।
6. मित्रं समं जीवनस्य बलम्।
यह पंक्ति दर्शाती है कि मित्रता ही जीवन की असली शक्ति है। इससे मित्रता का बल उजागर होता है।
7. न स्नेहात् किमपि श्रेष्ठं लोके।
मित्रता पर संस्कृत की इस पंक्ति का अर्थ है कि इस संसार में मित्र के स्नेह से बढ़कर कुछ नहीं है।
संस्कृत में कैसे कहें हैपी फ्रेंडशिप डे
8. सुखदं मित्रत्वदिवसस्य शुभाशयाः!
इसका अर्थ है कि आपको मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
9. मित्रत्वदिवसस्य शुभकामनाः
यह संस्कृत में हैपी फ्रेंडशिप कहने का एक तरीका है।
संस्कृत में मित्रता दिवस के बधाई संदेश
10. मित्राणां दिवसः शुभः अस्तु!
इसका अर्थ है कि मित्रता दिवस आपके लिए शुभ हो।
11. मम प्रियाय मित्राय मित्रत्वदिवसस्य शुभकामनाः।
इसका अर्थ है - मेरे प्रिय मित्र को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं।
तो इस तरह देवभाषा में अपने दोस्तों को हैपी फ्रेंडशिप डे कहें। अगले मित्रता दिवस तक दोस्त आपके इन संस्कृत शुभकामना संदशों की खूब सराहना करते रहेंगे।
