Friendship Day 2025 Date: भारत में फ्रेंडशिप डे 2025 कितनी तारीख को है, जानिए फ्रेंडशिप डे का इतिहास, दोस्ती के लिए क्यों बना खास

Friendship Day 2025 Date, History, Significance: भारत में फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाएगा? इस साल कितनी तारीख को मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे? फ्रेंडशिप डे क्यों मनाते हैं? क्या है फ्रेंडशिप डे का इतिहास? आपके इन सभी सवालों का जवाब हम यहां दे रहे हैं।

Friendship Day 2025 Date (फ्रेंड्शिप डे 2025 कब है): दोस्ती एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसी दोस्ती के एहसास को और भी खास बनाने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह दिन हमें अपने दोस्तों को थैंक यू कहने, पुरानी यादें ताजा करने और नई यादें बनाने का मौका देता है। दुनियाभर में दोस्ती का यह खास उत्सव फ्रेंड्शिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त को पड़ा है। वैसे संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे के रूप में मान्यता दी है, लेकिन भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देश अगस्त के पहले रविवार को यह दिन सेलिब्रेट करते हैं।

Vidur Niti

फ्रेंडशिप डे 2025 कब है (Photo: Freepik)

फ्रेंड्शिप डे का इतिहास (History of Friendship Day)

फ्रेंडशिप डे का विचार सबसे पहले 1930 में अमेरिका में आया। ग्रीटिंग कार्ड्स बनाने वाली कंपनी हॉलमार्क ने फ्रेंडशिप डे मनाने की व्यवसायिक शुरुआत की थी, ताकि लोग अपने दोस्तों को कार्ड्स भेजकर अपने जज्बात जाहिर करें। धीरे-धीरे यह दिन लोगों के दिलों में जगह बनाने लगा। 1958 में पहली बार फ्रेंडशिप डे का औपचारिक प्रस्ताव पराग्वे में दिया गया। इसके बाद यह परंपरा कई देशों में फैल गई।

End of Feed