मसूड़ों की सड़न बार-बार हो रही है तो सावधान! इस बीमारी की बढ़ा सकती है टेंशन, अनदेखा करना पड़ सकता है भारी

Gum Infection And Health Disease: अगर आपके मसूड़ों से खून आना की समस्या, सूजन या सड़न बार-बार हो रही है तो इसे सामान्य दांत की समस्या समझकर नजरअंदाज न करें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मसूड़ों की बीमारी और डायबिटीज के बीच गहरा संबंध होता है। खराब ओरल हेल्थ, बढ़ा हुआ ब्लड शुगर और शरीर में सूजन मिलकर गम डिजीज का खतरा बढ़ा सकते हैं।

Gum Infection And Health Disease: अक्सर लोग मसूड़ों से खून आना, सूजन या दर्द को छोटी-मोटी डेंटल समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर ये समस्या बार-बार हो रही है तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मसूड़ों की बीमारी सिर्फ मुंह तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह शरीर की दूसरी बीमारियों से भी जुड़ी हो सकती है। खासकर डायबिटीज और गम डिजीज के बीच गहरा संबंध देखा गया है। ऐसे में मसूड़ों की समस्या को समझना और समय पर इलाज करना बेहद जरूरी है।

मसूड़ों की समस्या कहीं गंभीर बीमारी तो नहीं

मसूड़ों की समस्या कहीं गंभीर बीमारी तो नहीं

मसूड़ों की बीमारी और डायबिटीज का कनेक्शन

डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज से पीड़ित लोगों में मसूड़ों की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। जब ब्लड शुगर का स्तर लगातार ज्यादा रहता है, तो शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता घट जाती है। ऐसे में मसूड़ों में संक्रमण जल्दी पनप सकता है। कई रिसर्च में यह भी पाया गया है कि डायबिटीज वाले लोगों में गम डिजीज होने की संभावना सामान्य लोगों से ज्यादा होती है।

End of Feed