अब मिनटों में पता लगा सकेंगे सिलेंडर में कितनी गैस बची है? बस अपनाकर देखें ये ट्रिक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 31, 2025, 02:41 PM IST

खाना बनाते वक्त जब गैस सिलेंडर खत्म होता है तब काफी परेशानी होती है। ऐसे में इसका अंदाजा लगाना बेहद जरूरी है कि इसमें कितनी गैस बची है। यहां हम कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर ये पता लगा सकते हैं सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

लगभग हर घर में ही गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार सिलेंडर में कितनी गैस बची है इसका अंदाजा नहीं लग पाता और खाना बनाते वक्त ही गैस खत्म हो जाती है। इससे काफी परेशानी होती है। मुसीबत तब और भी बढ़ जाती है जब घर पर मेहमान आए हों और खाना बनाते वक्त अचानक गैस खत्म हो जाए। इस वक्त काफी शर्मिंदगी भी महसूस होती है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से पता कर सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इस तरह पता लगाएं (Image: istock)

सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इस तरह पता लगाएं (Image: istock)

गर्म पानी का तरीका

इसके लिए एक बाल्टी या जग में गुनगुना पानी लें। इस पानी को धीरे-धीरे सिलेंडर के एक तरफ नीचे की ओर डालें। कुछ सेकंड रुकें, फिर सिलेंडर पर हाथ फेरकर तापमान महसूस करें। जहां तक गैस भरी होगी, वह हिस्सा ठंडा महसूस होगा, जबकि खाली हिस्सा गर्म रहेगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लिक्विड LPG गैस आसपास की गर्मी को सोख लेती है, जिससे सिलेंडर का वह हिस्सा ठंडा रहता है जहां गैस भरी होती है।

End of Feed