Holi 2023 Tips: इस साल रंगों का त्योहार होली देशभर में 8 मार्च को खेला जाएगा। लोग इस दिन का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं, जब वह रंगों और मौज-मस्ती के साथ इस मौके का लुफ्त उठा पाते हैं। लेकिन होली खेलने के बाद बालों और स्किन के साथ-साथ घर की साफ-सफाई करना भी काफी मुश्किल भरा काम बन जाता है। होली खेलने की धुन में हम यह भूल जाते हैं कि हम लोगों को गंदा करते-करते अपना घर भी काफी गंदा कर देते हैं, जिसे साफ करने में कई दिन निकल जाते हैं। तो ऐसे में क्यों ना कुछ ऐसे टिप्स को आजमाया जाए, जिनकी मदद से हम होली का आनंद भी ले पाएंगे और हमारा आशियाना भी गंदा ना होकर बिल्कुल साफ सुथरा नजर आएगा।
होली के पहले इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो सफाई नहीं बनेगी सिरदर्द
होली खेलने के बाद जब घर की साफ-सफाई का नंबर आता है तो यह बड़ा सिरदर्द बन जाता है। घर को काफी प्रोटेक्ट करने के बावजूद कई जगहों पर होली के कलर लग ही जाते हैं, जिन्हें साफ करना काफी कठिन काम हो जाता है। होली खेलने के बाद शरीर इतना थक जाता है कि यकीनन साफ-सफाई करना बड़ा ही बोरिंग लगता है। जिद्दी रंगों के दाग को छुड़ाने में हमारे पसीने छूट जाते हैं।
पहले से कर लें तैयारी, काम आएंगे यह टिप्स-
- होली के पहले किचन बाथरूम कमरे और ड्राइंग रूम को कब और कैसे साफ करना है सबसे पहले यह डिसाइड करें।
- अपने घर को गंदा होने से बचाने के लिए आप पानी की बौछारों से बचें। होली में लोग जल्दी-जल्दी घर के अंदर घुस कर रंग से मिले हुए पानी की बौछारें छोड़ने लगते हैं, जो हमारे शरीर को तो गंदा करते ही हैं लेकिन घर की चीजों पर पड़ने के बाद उन पर भद्दे दाग बनकर उभरते हैं।
- होली हो या दिवाली किचन की सफाई हर त्योहार पर ज्यादा जरूरी होती है, क्योंकि त्योहारों में सबसे ज्यादा पकवान यहीं बनाए जाते हैं तो ऐसे में आप शुरुआत किचन से कर सकते हैं। अपने रसोई घर में सभी चीजों को व्यवस्थित रखें, जिससे काम करने में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही तेल, धूल मिट्टी और रंगों से चीजों को बचाने में भी मदद मिलेगी। जिन चीजों का आपको कभी कभार काम होता है उन्हें आप अंदर रख सकते हैं।
- अपने किचन के फ्रिज को साफ करने के बाद उस पर फ्रिज कवर जरूर लगाएं, जिससे कि आपका फ्रिज नहीं बल्कि उसका कवर ही गंदा होगा, जिसे आप आसानी से वाशिंग मशीन में डालकर भी साफ कर सकते हैं।
- रूम के छत आलमारी, पंखा, दीवार के ऊपर लगे धूल-मिट्टी को जरूर साफ करें।
- घर के सोफा, टेबल, कंप्यूटर टेबल और शू रैक को प्लास्टिक कवर से ढक कर ही रखें। ऐसा करने से इनके ऊपर रंगों के छिंटो का कोई असर नहीं होगा। प्लास्टिक कवर को आप क्लीनिंग लिक्विड और कॉटन के की मदद से साफ कर सकते हैं।
- आपके घर में फैले हुए सामान को होली के पहले ही व्यवस्थित कर लें, जिसकी वजह से कम चीजों पर ही रंग- गुलाल या पानी के छींटे आ सकेंगे और आपके घर का काफी स्थान भी खाली हो जाएगा।
- घर में रखें बिना जरूरत के सामानों को उस कमरे में ना रखें, जिसमें लोगों का ज्यादा आना जाना हो।
- ड्राइंग रूम में फैले सामानों को व्यवस्थित कर लें। इस कमरे के अंदर रखें सामान जैसे कागज, सोफा, कुर्सी, शो-पीस, कपड़े, आलमारी से धूल हटाकर उनके ऊपर पेपर या कवर लगाएं।
- इस बात का ख्याल रखें कि सुबह के टाइम जब लोग पक्के रंगों से खेलने आपके घरों में आते हैं तो उस समय अपनी बेड पर पुरानी बेडशीट ही बिछाएं।
- अब बारी आती है बाथरूम कि जो होली खेलने के बाद सबसे ज्यादा गंदा हो जाता है। घर के सदस्य हो या बाहर से आए लोग, जो रंग खेलने के बाद सबसे पहले बाथरूम की ओर ही बढ़ते हैं। तो आप होली के लिए एक से ज्यादा बाथरूम का इस्तेमाल ना करें, जिससे कि आपके साफ-सफाई का कम काम बचेगा और आपके बेसिन, नल, टाइल्स ज्यादा गंदा नहीं होंगी।
घर में अच्छी साफ सफाई रहती है तो मेहमानों के बीच आपका बढ़िया इंप्रेशन पड़ता है। हमेशा आप अपने आशियाने को व्यवस्थित तरीके से रखें, जिससे कि आपके मेहमान और आप खुद सहज महसूस करेंगे। घर को साफ सुथरा और व्यवस्थित रखने पर आप का मन भी खुश रहेगा और आपको होली के बाद ज्यादा साफ-सफाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
