Holi की छुट्टी पर लेना है लॉन्ग ड्राइव का मजा तो दिल्ली के पास इन जगहों की कर सकते हैं सैर, खाना-पीना भी मिलेगा जोरदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 10:49 PM IST

Holi Calibration 2023: इस साल अगर आपके पास होली के लिए 3 दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। तो ऐसे में होली खेलने के बाद आप वीकेंड की बची बाकी छुट्टियों को दिल्ली की कुछ शानदार जगहों पर घूमने जा सकते हैं। चलिए इन दिल्ली से सटे इन खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस होली दिल्ली की कुछ शानदार जगहों पर घूमने जा सकते हैं
  • छुट्टियों में घूम आइए दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर
  • इस जगहों पर आपको बोरिंग महसूस नहीं होगी और शरीर की सुस्ती भी खत्म हो जाएगी


Holi Calibration 2023: जॉब करने वालों के लिए त्योहार की छुट्टी बड़ी अपॉर्चुनिटी बनकर आती है, जब वह आराम फरमाते हैं या कहीं आने-जाने घूमने फिरने का प्लान बनाते हैं। होली के त्योहार में 4 से 5 दिन की छुट्टियां तो मिल ही जाती हैं, जिसमें आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर फैमिली या पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में इन जगहों पर जरूर जाएं।

long drive trip places

होली का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के पास मौजूद इन जगहों को करें Explore

1. जयपुर का हवामहल

दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जयपुर का हवामहल लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए एक अच्छी जगह है। हवा महल के आसपास के क्षेत्र में बहुत सारे किला व इमारतें बनी हुई है जो देखने योग्य है। हवा महल में बहुत सारी खिड़कियां हैं। इसलिए इसे हवा महल का नाम दिया गया है। यह रोड ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप लोकल राजस्थानी खाने का मजा उठा सकते हैं।

End of Feed