Femina and Grazia fashion Runway East 2026: कोलकाता में हुआ भारतीय फैशन, शिल्प और विरासत का शानदार संगम

Femina and Grazia Fashion Runway East 2026 में आईएनएसडी कोलकाता ने ‘नवरूपा' पेश किया। इस कलेक्शन का आधार महिलाओं के नौ अलग-अलग रूप थे। नौ लुक के जरिए स्त्रित्व को अलग-अलग नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई।

कोलकाता में फैशन के साथ ही भारतीय इतिहास, कला, शिल्प और संस्कृति भी चलती है। इसी नायाब सोच के साथ 28 सिंतबर को कोलकाता में Femina and Grazia Fashion Runway East 2026 का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में अलग-अलग डिजाइनरों, फैशन संस्थानों और कारीगर कम्युनिटी ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि शो में भारतीय पारंपरिक विरासत को नए माडर्न सिल्हूट और डिजाइन के साथ पेश किया गया।

Femina and Grazia Fashion Runway East 2026

Femina and Grazia Fashion Runway East 2026 कोलकाता में 29 सिंतंबर को आयोजिक किया गया(Photo: Femina, Grazia)

फेमिना एंड ग्रेजिया फैशन रनवे ईस्ट 2026 की शुरुआत 'थ्रेड्स ऑफ इंडिया - अ जर्नी थ्रो हेरिटेज' से हुई। इसे जेडी बिरला स्कूल के स्कूल ऑफ फैशन एंड टेक्सटाइल्स ने प्रजेंट किया। इस कलेक्शन में भारत के पारंपरिक टेक्सटाइल की झलक दिखाई गई। जामदानी, इंडिगो, गमछा और अज्रख जैसे कपड़ों और प्रिंट को आधुनिक कपड़ों के साथ जोड़ा गया। मकसद यह दिखाना था कि पारंपरिक भारतीय कपड़े सिर्फ विरासत का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें आज के फैशन में भी नए तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

End of Feed