Eye Care Tips: गर्मियों में स्विमिंग का मजा न बन जाए आंखों की परेशानी, पूल में उतरने से पहले जान लें ये 5 जरूरी टिप्स

Swimming Pool Eye Care Tips: गर्मी से राहत के लिए अगर आप भी स्विमिंग करते हैं, तो इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है। ऐसा इसलिए ताकि गर्मियों में स्विमिंग का मजा आंखों की जलन और लालपन में न बदल जाए। जानिए पूल में उतरने से पहले किन बातों का ध्यान रखें।

Swimming Pool Eye Care Tips: जैसे-जैसे मौसम का तापमान बढ़ता है, तो गर्मी बढ़ते ही लोग राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल का रुख करने लगते हैं। ठंडे पानी में उतरते ही गर्मी से आराम जरूर मिलता है, लेकिन अगर थोड़ी सावधानी न बरती जाए तो आंखों में जलन, लालपन और खुजली जैसी दिक्कत शुरू हो सकती है। कई बार लोग छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में पूल में जाने से पहले आंखों का ध्यान (Eye care tips) रखना बहुत जरूरी है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप आराम से स्विमिंग का मजा ले सकते हैं।

Swimming Pool Eye Care Tips

स्विमिंग पूल का मजा कहीं आंखों को पहुंचा दे नुकसान

पूल में जाते समय चश्मा जरूर पहनें

स्विमिंग करते समय आंखों में पानी जाने से जलन हो सकती है। इसलिए पूल में उतरने से पहले स्विमिंग वाला चश्मा जरूर पहनें। इससे आंखें पानी और गंदगी से काफी हद तक बची रहती हैं। अगर आपकी आंखें जल्दी लाल हो जाती हैं, तो यह और भी जरूरी हो जाता है।

End of Feed