Explained: आखिर क्यों तलाक लेते हैं लोग, क्या हैं डिवोर्स के तीन बड़े कारण, कैसे बचाई जा सकती है शादी, जानें भारत में सबसे पहले किसने लिया था Divorce

Divorce: पिछले कुछ दिनों से कई सेलिब्रिटीज के तलाक खबरें सामने आईं। गोविंदा (Govinda Divorce) से लेकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तक के तलाक (Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce Rumors) की अफवाहें उड़ीं। वीरेंद्र सहवाग के ग्रे डिवोर्स(Virendra Sehwag Grey Divorce) को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म रहा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सालों साथ रहने वाले कैसे तलाक लेकर हो जाते हैं अलग।

भारतीय संस्कृति में शादी ना सिर्फ दो लोगों के बीच होती है बल्कि इसमें दो परिवार भी एक साथ आते हैं। जी हां शादी दो परिवारों के बीच भी होती है। भारत में शादी किसी भी इंसान के जीवन का सबसे खास दिन होता है। लोग अपने-अपने रीति रिवाज से एक दूसरे का हाथ थामते हैं और सात जन्मों तक साथ रहने की कसम भी खाते हैं। लेकिन कई बार रिश्तों की डोर ऐसी उलझती है कि बड़े अरमानों से रचाई गई शादी टूट की कगार पर पहुंच जाती है। पति-पत्नी दोनों को शादी बोझ लगने लगती है। साथ रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोनों के पास सिर्फ एक रास्ता नजर आता है। वह है तलाक। पति पत्नी तलाक लेकर अपने -अपने रास्ते चल देते हैं। इसी के साथ खत्म हो जाता है दो परिवारों का रिश्ता भी। लेकिन क्या आपने सोचा है कि लोग तलाक क्यों लेते हैं? कैसे तलाक जैसी स्थिति से बचा जा सकता है? भारत में तलाक के क्या है हालात? तलाक से जुड़े तमाम गंभीर मसलों का जवाब आपको आज यहां मिल जाएगा।

6

Explained: आखिर क्यों तलाक लेते हैं लोग, क्या हैं डिवोर्स के तीन बड़े कारण, कैसे बचाई जा सकती है शादी, जानें भारत में सबसे पहले किसने लिया था Divorce

Photo Source: facebook

क्या होता है तलाक (What is Divorce)

तलाक। यह अरबी भाषा का शब्द है। तलाक को अंग्रेज़ी में डिवोर्स कहते हैं। हिंदी में विवाह विच्छेद कहा जाता है। हालांकि जैसे कई उर्दू-अरबी भाषा के शब्दों को लोगों ने हिंदी मान जीवन में उतार लिया है उसी तरह से तलाक भी है। कानूनी तौर पर जब पति पत्नी अपनी वैध शादी को खत्म करने का ऐलान करते हैं उसे तलाक कहा जाता है। तलाक के लिए जरूरी है कोर्ट की मान्यता। कोर्ट तलाक की अर्जी पर सुनवाई करता है। मुकदमे को समझता है। कोशिश करता है कि दो लोगों का तलाक ना हो। अगर उसे लगता है कि तलाक ही दो लोगों के बीच विवाद का निपटारा करता है तो तलाक की इजाजत दे दी जाती है।

End of Feed