शादी से शाही दरबार तक: चांदी की चप्पल का अनूठा चलन, फैशन की दुनिया में ट्रेंड कर रहा नवाबी शौक

एक चांदी की चप्पल में करीब 250 से 300 ग्राम चांदी लगती है।चांदी की चप्पल बनाना बेहद जटिल काम है। एक जोड़ी चप्पल बनाने में लगभग 7 से 10 दिन लगते हैं। चांदी पर नक़्क़ाशी करना बेहद कुशल कारीगर के बस की ही बात है।

Silver Footwears: भारत में गहने और कपड़े मात्र सौंदर्य का सामान नहीं हैं। यह भारतीयों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का प्रतीक भी हैं। इनमें चांदी की चप्पल एक ऐसी अनूठी कला और परंपरा है, जो सदियों से भारतीय समाज में अपनी विशेष जगह बनाए हुए है। चांदी के चप्पल भारतीय सांस्कृतिक विरासत का एक अद्वितीय प्रतीक हैं, जो शाही वैभव, धार्मिक परंपराओं और बेजोड़ हस्तशिल्प का जीता जागता प्रतीक है। इनका इतिहास सदियों पुराना है और आज भी ये पारंपरिक आयोजनों और फैशन की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं।

2

पैरों की शान: चांदी के चप्पलों की कलात्मक विरासत

चांदी के चप्पल

कब शुरू हुआ चलन

चांदी के चप्पलों के चलन का इतिहास भारत में मुगल काल से जुड़ा जिसे आगे बढ़ाया अवध के नवाबों ने। वो मुगल और अवध के नवाब ही थे जिन्होंने लखनऊ को कला और संस्कृति का केंद्र बनाया। लखनऊ में चांदी और सोने से बनी कढ़ाई जिन्हें जरदोजी कहा जाता है खूब होती थी। लखनऊ की चिकनकारी तो आज भी दुनियाभर में मशहूर है। अवध के नवाबों ने जूते चप्पलों पर भी सोने चांदी से नक्काशी करवाना शुरू किया। धीरे-धीरे चांदी की चप्पलें ही बनने लगीं। देखते ही देखते चांदी के चप्पल नवाबी शान-ओ-शौकत के प्रतीक बन गए।

End of Feed