क्या है Gua Sha? क्यों इस चाइनीज पत्थर के दीवाने बन रहे लोग, जानें कैसे स्किनकेयर में करें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 2, 2025, 01:40 PM IST

गुआ शा एक पारंपरिक चीनी मसाज तकनीक है, जिसका उपयोग त्वचा और मांसपेशियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग चेहरे में कसाव लाने के लिए किया जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और सूजन को कम करने में भी मदद करता है। गुआ शा स्टोन का उपयोग पीठ, गर्दन और कंधों पर भी किया जा सकता है।

आज के समय में चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और टूल्स मौजूद हैं। इन चीजों का इस्तेमाल हर उम्र के लोग कर रहे हैं। जब बात स्किन केयर की होती है तब ज्यादातर लोग चाइनीज स्किन केयर रूटीन फॉलो करना पसंद करते हैं। दरअसल चीन के लोग स्किन केयर के लिए अलग अलग तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट और टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एक टूल है जो इन दिनों खूब चर्चा में है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर लोग कर रहे हैं। इस टूल का नाम है गुआ शा स्टोन। लेकिन सवाल ये है कि गुआ शा स्टोन क्या है, क्यों इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है और क्या है इसके फायदे। आज बात इन मुद्दों पर ही करेंगे।

Gua Sha.

क्या है गुआ शा स्टोन

गुआ शा स्टोन एक प्रकार का पत्थर है जिसका उपयोग त्वचा की मसाज के लिए किया जाता है। यह एक चीनी उपचार पद्धति है। इसका उपयोग चेहरे में कसाव लाने के लिए किया जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और सूजन को कम करने में भी मदद करता है। गुआ शा स्टोन का उपयोग पीठ, गर्दन और कंधों पर भी किया जा सकता है।

End of Feed