Crispy Corn Recipe: चटपटा कॉर्न खाकर लें सुहानी शाम का आनंद, ऐसे बनाएं टेस्टी क्रिस्पी कॉर्न, देखें रेसिपी

Crispy Corn Recipe (क्रिस्पी कॉर्न रेसिपी इन हिंदी): बारिश वाले मौसम में स्वादिष्ट कॉर्न खाने का अपना अलग ही मजा है। ऐसे में देखें शाम की चाय के साथ एन्जॉय करने के लिए बढ़िया क्रिस्पी कॉर्न की ईजी रेसिपी। जिसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर आप झटपट चटपटा स्नैक तैयार कर लेंगे।

Crispy Corn Recipe (क्रिस्पी कॉर्न रेसिपी इन हिंदी): बारिश वाले मौसम में सुहानी शाम का मजा दुगना करना है, तो चाय के साथ कुछ चटपटे स्नैक्स तो बनते हैं। वहीं ऐसे में इस बरसात वाले मौसम में सीजन के भुट्टे नहीं खाए और कॉर्न से कुछ बढ़िया सी डिश नहीं बनाई तो क्या फायदा, ऐसे में देखें झटपट से तैयार होने वाले तो सबकी पसंद वाले क्रिस्पी कॉर्न की आसान सी रेसिपी। जिसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर आप शानदार स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। ये रही क्रिस्पी कॉर्न की रेसिपी इन हिंदी -

Crispy Corn Recipe in Hindi (Photo Credit - Canva)

सामग्री

स्वीट कॉर्न - 1 कटोरी

कॉर्न फ्लोर - 3 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर

काली मिर्च पाउडर

नमक

चाट मसाला

नींबू

हरी मिर्च

तेल

क्रिस्पी कॉर्न बनाने की विधि

टेस्टी और झटपट तैयार होने वाले क्रिस्पी कॉर्न बनाना है, तो आपको सबसे पहले भुट्टे को अच्छे से छीलकर उबाल लेना है। फिर जब कॉर्न ढंग से पक जाए तो उसे छलनी से छान लेना है। आप भुट्टे के दाने निकालकर भी उन्हें उबाल सकते हैं। फिर आपको एक गहरे बर्तन में कॉर्न, कॉर्न फ्लोर के साथ ऊपर बताएं गए सारे मसाले अच्छी तरह से मिला लेने है। कॉर्न को बढ़िया से कोट करने के बाद आपको कढ़ाई में तेल गर्म करना है और सभी कॉर्न के दानों को अच्छे से फ्राई कर लेना है। हल्की आंच पर करीब 3 मिनट तक या गोल्डन ब्राउन होने तक आपको कॉर्न को फ्राई करना है। फिर उसके बाद बढ़िया कॉर्न को हरी मिर्च, धनिया, नींबू तो चाट मसाला आदि डालकर अच्छे से गार्निश कर सर्व करना है।

End of Feed