Oats Chilla Recipe: चाय के साथ एन्जॉय करें ये वाला टेस्टी चीला, देखें झटपट बनने वाला मसाला ओट्स चीला रेसिपी

Oats Chilla Recipe (ओट्स चीला रेसिपी): शाम के स्नेक्स में कुछ बहुत ही टेस्टी और हेल्दी खाने का मन है, तो बढ़िया सा ओट्स का मसाला चीला तैयार कर लें। देखें घर पर झटपट से ओट्स का चीला कैसे बनाते हैं, ईवनिंग स्नैक्स रेसिपी, रेसिपी इन हिंदी।

Oats Chilla Recipe (ओट्स चीलारेसिपी): शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी सा खाने का मन है, तो आपके लिए ये वाला चीला बनाकर एन्जॉय करना बेस्ट हो सकता है। अगर आप भी मूंग या दाल का चीला खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ओट्स वाला चीला जरूर ट्राई करें। जो हेल्दी है और बहुत ही ज्यादा टेस्टी भी, देखें ओट्स चीला बनाने की आसान सी रेसिपी, रेसिपी इन हिंदी, मसाला ओट्स चीला कैसे बनाते हैं।

Oats Chilla Recipe (Photo Credit - Istock)

सामग्री

- ओट्स – 1 कप पिसे हुए

- बेसन – ½ कप

- दही – ½ कप

- प्याज

- टमाटर

- हरी मिर्च

- धनिया पत्ती

- जीरा

- हल्दी

- लाल मिर्च पाउडर

- नमक

मसाला ओट्स चीला बनाने की विधि

ओट्स वाला चीला बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में ओट्स, बेसन, दही, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, जीरा, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर के साथ नमक भी अच्छी तरह से मिला लेना है। इन सारी चीजों को मिलाकर आपको बहुत ही अच्छे से मिक्स कर गाढ़ा सा बैटर तैयार कर लेना है। इसमें थोड़ा सा पानी भी मिलाएं फिर एक नॉन स्टिक पैन लेकर उसपर तेल डालें और फिर बैटर को फैलाकर गोल गोल चीला तैयार कर लें। अच्छे से दोनों तरफ से फ्लिप करके उसे सुनहरा होने तक पका लें और बस आपका स्वादिष्ट मसाला ओट्स बनकर तैयार है।

End of Feed