Effects Of Dieting: डाइटिंग से सिर्फ कम नहीं होता वजन, हार्मोनल हेल्थ पर भी पड़ सकते हैं ये 6 बुरे असर

Effects Of Dieting: डाइटिंग और कैलोरी कट करने से सिर्फ वजन ही नहीं घटता, बल्कि शरीर के कई जरूरी हार्मोन भी प्रभावित होते हैं। फिटनेस कोच से जानिए हार्मोनल हेल्थ पर डाइटिंग के 7 बड़े असर।

Effects Of Dieting: आजकल वजन घटाने के लिए डाइटिंग करना बहुत आम हो गया है। कई लोग जल्दी पतले होने की चाह में खाना कम कर देते हैं या घंटों भूखे रहते हैं। शुरुआत में वजन कम होता दिख सकता है, लेकिन इसका असर सिर्फ शरीर की चर्बी पर नहीं पड़ता। हेल्थ इंफ्लुएंसर और फिटनेस कोच अक्षय एस शेट्टी के मुताबिक, जब आप अचानक बहुत कम खाना शुरू कर देते हैं तो शरीर के कई जरूरी हार्मोन (Hormonal Health) प्रभावित होने लगते हैं। यही हार्मोन भूख, ऊर्जा, मेटाबॉलिज्म, नींद और मांसपेशियों को संभालने का काम करते हैं। अगर इनका संतुलन बिगड़ जाए तो वजन घटाने की कोशिश भी मुश्किल हो सकती है। आइए जानते हैं डाइटिंग के दौरान शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं।

Effects Of Dieting

डाइटिंग का हार्मोनल स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर

1. भूख पहले से ज्यादा लग सकती है

जब आप बहुत कम कैलोरी लेते हैं, तो शरीर दिमाग को यह संकेत देने लगता है कि उसे ज्यादा खाने की जरूरत है। ऐसे में बार-बार भूख लग सकती है और मीठा या तला-भुना खाने की इच्छा भी बढ़ सकती है।

End of Feed