Unhealthy Ingredients: आपकी बॉडी में धीमे जहर की तरह काम करते हैं ये किचन इनग्रेडिएंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 06:26 AM IST

Unhealthy Ingredients: हम डेली लाइफ में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का बिना सोचे-समझे इतनी तेजी से इस्तेमाल करते हैं, जो हमारे स्वाथ्य के लिए काफी नुकसानदायक हैं. जी हां किचन में मौजूद कुछ चीजें हमारे शरीर के लिए स्लो पॉइजन की तरह काम करती हैं और इनके बिना किचन का काम भी नहीं चल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किचन में मौजूद कुछ चीजें हमें बीमार बना सकती हैं
  • इन चीजों का ज्यादा सेवन हो सकता है सेहत के लिए घातक
  • आप जिसे हेल्दी समझकर खा रहे हैं वो कई रोगों का कारण बन सकता है

Unhealthy Ingredients:ज्यादातर लोग घर में बनाए गए भोजन को सबसे ज्यादा फायदेमंद मानते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि घर में बना खाना भी सेहत के लिए अनहेल्थी हो सकता है। किचन में मौजूद कुछ चीजें हमारे शरीर को धीरे-धीरे बीमार करने का काम करती हैं, जिनका इस्तेमाल हम अपनी रोजमर्रा की लाइफ में धड़ल्ले से करते हैं। हम अपने डेली लाइफ में कई ऐसी चीजों को इग्नोर कर देते हैं, जिनका इस्तेमाल हम खाना पकाते समय करते हैं और यहां तक नहीं सोचते कि यह हमारे हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं भी या नहीं।

Health Tips

सेहत के लिए स्लो पॉइजन का काम करती हैं किचन में मौजूद ये चीजें

सेहत के लिए हानिकारक किचन इनग्रेडिएंट्स के बारे में जानें-

चीनी-

इस इनग्रेडिएंट के बिना चाय, कॉफी और कोई भी स्वीट डिश हमेशा अधूरी है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इसे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाए तो ये हमारे बॉडी में इंसुलिन को इंबैलेंस कर सकता है। इसकी वजह से डायबिटीज की संभावना बढ़ सकती है। चीनी का एक्सेस इंटेक करने से सूजन, मोटापा, हृदय संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

End of Feed