कम खाकर भी नहीं घट रहा है वजन, कहां हो सकती है समस्या, डॉ. हंसा योगेंद्र ने बताया निदान

कम खाने के बावजूद वजन बढ़ रहा है तो समस्या सिर्फ कैलोरी इंटेक नहीं हो सकती है। डॉ. हंसा योगेंद्र के अनुसार, सुबह की कुछ हेल्दी हैविट्स और खानपान से जुड़ी आदतें आपकी वेट मैनेजमेंट में मदद कर सकती हैं।

कई लोग वजन कम करने के लिए खाना कम कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद पेट के आसपास चर्बी बढ़ती रहती है। ऐसे में समस्या केवल खाने की मात्रा से जुड़ी नहीं हो सकती है। शरीर इंसुलिन का इस्तेमाल कितनी कुशलता से कर रहा है, सुबह की दिनचर्या कैसी है और नाश्ते में क्या शामिल किया जा रहा है, ये बातें भी वजन प्रबंधन में भूमिका निभा सकती हैं। डॉ. हंसा योगेंद्र के अनुसार, सुबह की कुछ आसान आदतों (Healthy Weight Management) को अपनी दिनचर्या में शामिल करके शरीर की इंसुलिन सेंस्टिविटी को सपोर्ट किया जा सकता है। हालांकि, वजन बढ़ने के पीछे कई इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं, इसलिए वजन बढ़ने की स्थिति में विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

weight gain

वेट मैनेजमेंट की करने हेल्दी आदतें (AI Generated/Newsroom verified image)

इंसुलिन और वजन के बीच क्या है संबंध?

हम जो कार्बोहाइड्रेट खाते हैं, वे टूटकर ग्लूकोज में बदलते हैं और रक्त में पहुंचते हैं। इंसुलिन एक हार्मोन है, जो ग्लूकोज को रक्त से शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है, जहां इसका इस्तेमाल ऊर्जा के लिए किया जाता है। इसलिए इंसुलिन खुद कोई समस्या नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि शरीर इंसुलिन के प्रति कितनी अच्छी प्रतिक्रिया देता है। नियमित शारीरिक गतिविधि और बैलेंस डाइट शरीर की इंसुलिन सेंस्टिविटी को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

End of Feed