Fashion Tips For Plus Size Girls: फैशन किसी एक साइज़ तक सीमित नहीं होता है, वहीं इसके हर किसी के लिए अलग अलग मायने और परिभाषा हो सकती है। हर बॉडी टाइप खूबसूरत है, बस अपने फैशन गेम को सुपरहिट बनाने के लिए आपको जरूरत है सही तरीके से कपड़ों को और खुद स्टाइल करने की, ऐसे में यहां देखें शानदार बेसिक स्टाइलिंग टिप्स। प्लस साइज़ वाली लड़कियां कई बार अपनी फैशन चॉइसेस करने में हिचकती हैं, लेकिन फैशन चुनते समय आपका कंफर्ट और कॉन्फिडेंस सबसे जरूरी होते हैं। ऐसे में यहां देखें 3 ऐसी आसान और असरदार फैशन टिप्स जो प्लस साइज़ लड़कियों को स्टाइलिश दिखने में मदद कर सकती हैं। न केवल प्लस साइज गर्ल्स को लेकिन हर फैशन लवर इन सिंपल टिप्स को फॉलो कर अपना फैशन गेम मजबूत कर सकता है।
सही फिट वाले कपड़े चुनें
कई प्लस साइज वाले लोग सोचते हैं कि ढीले कपड़े पहनने से उनकी बॉडी के कर्व्स छिप जाएंगे, हालांकि असल में ऐसा नहीं होता है। आपको सही लुक के लिए बहुत टाइट या बहुत ढीले कपड़ों की बजाय अच्छी और सही फिटिंग वाले कपड़े पहनने चाहिए। जो आपके कर्व्स को सही तरीके से हाइलाइट करें और अच्छा व लिफ्टेड लुक दे। सही फिट वाली ड्रेस, ट्राउजर या टॉप पहनने से आपकी बॉडी शेप बेहतर नज़र आएगी और आप ज्यादा कॉन्फिडेंट फील करेंगी।
डार्क कलर्स और वर्टिकल पैटर्न का इस्तेमाल करें
डार्क कलर्स जैसे नेवी ब्लू, ब्लैक, डार्क ग्रीन या मरून प्लस साइज़ फिगर को स्लिम दिखाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, वर्टिकल स्ट्राइप्स या लंबे पैटर्न वाले कपड़े भी लंबाई का अहसास दिलाते हैं। इसका ये मतलब नहीं है कि, आपको हल्के कलर्स से बचने की जरूरत है, लेकिन कोशिश करें की आप बोल्ड प्रिंट्स की बजाय सॉलिड कलर्स या सटल पैटर्न चुनें और अच्छे से कंट्रास्ट वाले कपड़े पहने।
सही अंडरगार्मेंट्स पहनें
किसी भी आउटफिट को परफेक्ट लुक देने के लिए सही तरह के अंडरगार्मेंट्स पहनना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। अच्छी क्वालिटी की शेपिंग पैंटी या सही सपोर्ट वाली ब्रा पहनने से कर्व्स स्मूथ और वेल-डिफाइंड दिखता है। यह न सिर्फ आपको कम्फर्टेबल फील कराएगा, बल्कि आउटफिट को भी एलिगेंट लुक देगा।
