इन गलतियों की वजह से उम्र से पहले ही चेहरे पर नज़र आने लगते हैं रिंकल्स, जान लें बचाव का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 28, 2025, 01:42 PM IST

कम उम्र में झुर्रियां बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें खराब लाइफस्टाइल और स्किन की सही देखभाल न करना है। इसके अलावा भी कुछ और गलतियां हैं जिसकी वजह से उम्र से पहले चेहरे पर रिंकल्स नज़र आने लगते हैं।

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर रिंकल्स का आना एक आम बात है। लेकिन जब ये उम्र से पहले आ जाए तो चिंता की बात है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि उम्र से पहले चेहरे पर रिंकल्स क्यों निकल आते हैं। 30 की उम्र के बाद चेहरे पर फाइन लाइन्स नज़र आने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों में 20 की उम्र में भी लक्षण नज़र आने लगते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे किन वजहों से उम्र से पहले चेहरे पर रिंकल्स नज़र आने लगते हैं।

Reason For Wrinkles at early age

सूर्य की हानिकारक किरणें

यह झुर्रियों का सबसे आम कारण है। सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणें त्वचा के कोलेजन और इलास्टिन को नुकसान पहुंचाती हैं। कोलेजन और इलास्टिन ऐसे प्रोटीन हैं जो त्वचा को कसाव और लोच प्रदान करते हैं। इसलिए, धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें।

End of Feed