Propose Day 2023: फरवरी के आते ही वातावरण में प्यार का मौसम फैल जाता है। हो भी क्यों ना, यह महीना प्यार करने वालों के लिए किसी त्यौहार से कम जो नहीं होता है। वैलेंटाइन्स वीक में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कोई ना कोई स्पेशल डे सेलिब्रेट किया जाता है, जो लव बर्ड्स के लिए काफी खास सप्ताह होता है। 7 फरवरी को गुलाब देने के बाद 8 फरवरी को प्रपोज करने की बारी आती है। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस दिन को मनाने के पीछे का कारण क्या है।
आखिर 8 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे ?
प्रपोज डे मनाने के पीछे क्या है कारण
प्रपोज डे मनाने का श्रेय जॉन माइकल ऑल फिल्म को दिया जाता है कहते हैं कि उनके भाई किसी को मन ही मन पसंद करते थे लेकिन उस लड़की से प्यार का इजहार नहीं कर पाए फिलिंग्स ना बता पाने के कारण उन्हें अपनी जिंदगी में अपने प्यार के बिना ही आगे बढ़ना पड़ा और इसी वजह से जॉन माइकल ने अपने भाई को प्यार में हारने के बाद इस दिन को छुट्टी के रूप में घोषित किया था।
बेहद खास तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं इस दिन को
पार्टनर्स के लिए यह दिन खास तो होता ही है साथ ही वह सीक्रेट्स लव बर्ड्स, जो किसी को प्यार करते हैं लेकिन कुछ कहने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं। वे लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और प्रपोज डे के दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं।
कैसे करें प्रपोज
प्रपोज डे पर पार्टनर को प्रपोज करने के लिए आप कुछ स्पेशल टिप्स अपना सकते हैं-
- आप अपने पार्टनर के मनपसंद का गिफ्ट खरीद सकते हैं, जिससे प्रपोज करते समय आपका पार्टनर बहुत खुश हो जाएगा।
- अपने पार्टनर के पसंदीदा कलर की ड्रेस पहनें. आपका यह अंदाज उन्हें आकर्षित करेगा।
- किसी फ्रेम या ड्रेस पर साथ कू कुछ पिक्चर्स ऐड कर सकते हैं। यह अंदाज आपके पार्टनर को अलग महसूस कराएगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
