Divyanka Tripathi C-Section: कितनी मुश्किल हेाती है सी सेक्शन डिलीवरी से रिकवरी, दिव्यांका त्रिपाठी के केस से समझें

Divyanka Tripathi C-Section Story: हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद अपने सी-सेक्शन डिलीवरी से रिकवरी का दर्द शेयर किया। आइए समझते हैं सी-सेक्शन डिलीवरी कितनी कठिन होती है, कैसे इसमें उठना-बैठना और रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो जाते हैं।

Divyanka Tripathi C-Section Story: बच्चे का जन्म किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे खास पल होता है। परिवार में खुशियां आती हैं और हर कोई नए मेहमान का स्वागत करने में जुट जाता है। लेकिन इस खुशी के पीछे मां को कई शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से भी गुजरना पड़ता है। खासकर तब, जब डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई हो।

Divyanka Tripathi C-Section Story

आज जानिए कितनी मुश्किल होती है सी-सेक्शन या ऑपरेशन से डिलीवरी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद अपने रिकवरी के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें इतना दर्द महसूस होता था कि एक बार खांसने पर ऐसा लगा जैसे पेट के अंदर कुछ जोर से फट गया हो। उनका अनुभव यह समझाने के लिए काफी है कि सी-सेक्शन (C-Section Delivery) के बाद शरीर को संभलने में समय लगता है और यह सफर हर महिला के लिए आसान नहीं होता।

End of Feed