Dishwashing tips for winters: लगभग हर एक व्यक्ति को अपने घर के छोटे-मोटे काम को निपटाना पड़ता है। सीजन कैसा भी हो, लेकिन घर के काम को खत्म करना जरूरी होता है। चाहे वह बर्तन धोने का हो या फिर घर के किसी कोने की सफाई, हर एक व्यक्ति को कभी न कभी जरूर करना पड़ता है। सर्दियों में भी आपको कई बार बर्तन धोने पड़ सकता हैं। यह एक ऐसा काम है, जिसे करने में सर्दियों के दिनों में काफी ज्यादा परेशानी होती है। कई लोग सर्दियों में बर्तन धोने में आलस करते हैं। अगर आपको भी सर्दियों में बर्तन धोने का बिल्कुल मन नहीं करता है, तो इसके लिए आप कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपके बर्तन झट से धुल जाएंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में बर्तन कैसे साफ करें?
सर्दियों में बर्तन कैसे करें साफ
ग्लव्स पहनकर करें बर्तन साफ
सर्दियों में लंबे समय तक पानी छूने की वजह से आपको ठंड लग सकती है। ऐसे में आपके लिए ग्लव्स पहनकर बर्तन धोना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे आपको कम ठंड लगेगी। वहीं, आपके हाथों की सॉफ्टनेस भी बरकरार रह सकती है। मार्केट में आपको बर्तन धोने के लिए कई तरह के ग्लन्स मिल जाएंगे, जिसे हाथों में पहनकर आप आसानी से बर्तन धो सकते हैं। ऐसा करने से सर्दी में आपको बर्तन धोने में आलस नहीं आएगी।
गर्म पानी से धोएं बर्तन
सर्दियों में अगर आप बर्तन धोने में आलस कर रहे हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट तरीका है कि पानी को गर्म कर लें। हल्का गर्म पानी से बर्तन धोने से आपको ठंड नहीं लगेगी। वहीं, बर्तन काफी अच्छे से साफ होगा। गर्म पानी से बर्तनों को धोने से चिकनाई पूरी तरह से खत्म हो जाता है। साथ ही आपको आलस भी महसूस नहीं होगा।
जले बर्तन को कैसे करें क्लीन
कई लोगों को सर्दियों में जले बर्तन को साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप नमक का प्रयोग कर सकते हैं। नमक के इस्तेमाल से जले हुए बर्तन को अच्छी तरह से क्लीन किया जा सकता है। इसके लिए स्क्रब पैड में थोड़ा सा नमक मिला लें। इसके बाज डिश वॉश की मदद से आप बर्तनों को रब करें। इससे जले हुए बर्तन अच्छी तरह से साफ हो जाएंगे।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
