रोज रात में अपनी नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, डॉक्टर से जानिए कितना सही है ये

अगर आपको यह तरीका अच्छा लगता है और इससे किसी तरह की परेशानी नहीं होती, तो इसे एक निजी देखभाल की आदत के रूप में अपनाया जा सकता है। लेकिन इसे इलाज का विकल्प नहीं मानना चाहिए।

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो में खुद बताया कि वह हर रात अपनी नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं। उनका मानना है कि इससे उन्हें फायदा मिलता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस घरेलू नुस्खे की खूब चर्चा होने लगी। हालांकि बहुत से लोग सोचते हैं कि क्या सचमुच नाभि में तेल लगाने से पूरे शरीर को फायदा पहुंचता है? डॉक्टरों की राय इस पर क्या कहती है?

Diljit Dosanjh

क्या नाभि में तेल लगाने से फायदा होता है?

भारत के कई घरों में नाभि में तेल लगाने की परंपरा रही है। आयुर्वेद में भी इसका जिक्र मिलता है। माना जाता है कि इससे शरीर को पोषण मिलता है। कई लोग इसे त्वचा, पाचन और शरीर की ऊर्जा से भी जोड़ते हैं। हालांकि आधुनिक चिकित्सा इस दावे को पूरी तरह स्वीकार नहीं करती।

End of Feed